फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Case registered on charges of assault and threatening to kill

Kurukshetra News: मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
Case registered on charges of assault and threatening to kill
इस्माईलाबाद। मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति व उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। साहिल पुरी निवासी मॉडल टाउन पिहोवा ने थाना में दी शिकायत में बताया कि उसकी पिहोवा में बीज पेस्टीसाइड की दुकान है। 11 नवंबर को अपने जीजा अक्षय नंदा के साथ मोहन राणा के भतीजे अजय राणा की शादी में शांति फार्म मलिकपुर में गया हुआ था। वहां पर वह अपने दोस्तों के साथ बैठा था उनके साथ में एक व्यक्ति बैठे थे। बातचीत के दौरान उसे कुछ कहना चाहा तो वे तैश में आ गए। मामला रफा-दफा भी कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद वह अपने जीजा के साथ खाना खाकर जब वे दोनों पैलस के बाहर आ आए तो वहां मौंटी राणा, उसका भाई व उसके अन्य साथी मौजूद थे। उक्त ने उनका रास्ता रोक लिया और हमला बोल दिया। उसके जीजा ने उसे छुड़वाने का प्रयास किया लेकिन आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। लोगों को आता देखकर आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। मारपीट में वह घायल हो गया तो परिजनों ने उपचाराधीन करवाया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed