{"_id":"62757e42dfa3663e77190e1e","slug":"case-registered-against-two-couples-in-women-police-recruitment-fraud-kurukshetra-kurukshetra-news-knl1073263154","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला पुलिस भर्ती फर्जीवाड़े में दो दंपतियों के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला पुलिस भर्ती फर्जीवाड़े में दो दंपतियों के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहाबाद। महिला पुलिस भर्ती में फर्जीवाड़े के आरोप में शाहाबाद पुलिस ने दो दंपतियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है, जबकि पांचवां आरोपी पहले से कैथल पुलिस की गिरफ्त में है। शिकायत के अनुसार परीक्षा पास करने के लिए अभ्यर्थी ने अपनी जगह किसी और से परीक्षा दिलवाई थी, जिसके लिए 12 लाख रुपये में सौदा तय हुआ था।
मामले का भंडाफोड़ करते हुए रामप्रसाद वासी बरवाला (हिसार) ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था, जिस पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों पर मामला दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता ने यह शिकायत कैथल पुलिस को भी दी थी, लेकिन जांच के बाद यह मामला शाहाबाद पुलिस को भेजा गया। क्योंकि 19 फरवरी 2021 को आरोपी द्वारा शाहाबाद के खानेवाला खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में महिला सिपाही भर्ती परीक्षा दी गई थी, इसलिए यह मामला शाहाबाद पुलिस ने दर्ज किया है।
शिकायतकर्ता ने बताया है कि सुरेंद्र सिंह उर्फ सोनू वासी हिसार ने अपनी पत्नी रितु रानी का महिला पुलिस भर्ती में चयन करवाने के लिए एक व्यक्ति से मिला था, जिसके साथ 12 लाख रुपये में सौदा तय किया था। उस व्यक्ति को दिसंबर माह में कैथल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। 12 लाख में सौदा तय करने के लिए सुरेंद्र सिंह की मुलाकात उक्त व्यक्ति से सुशील पटवारी ने बरवाला में करवाई थी। इस रकम का प्रबंध भी सुशील पटवारी तथा सुशील की पत्नी सोनिया ने करवाया था।
विज्ञापन
सोनिया भी महिला पुलिस भर्ती में अभ्यर्थी थी। आरोप है कि फर्जीवाड़ा करने के लिए सुरेंद्र सिंह ने पहले तो आधार कार्ड के फोटो को एडिट कर अभ्यर्थी रितु रानी की जगह सीटर का फोटो लगवाया था। फिर सीटर परीक्षा में रितु रानी की जगह बैठ गई थी और परीक्षा देकर सफलतापूर्वक बाहर आ गई थी। शाहाबाद थाना प्रभारी राकेश ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।