{"_id":"6196b39d61aa2045160381df","slug":"case-registered-against-six-for-vandalizing-and-assaulting-hotel-kurukshetra-news-knl900547167","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल में तोड़फोड़ करने व मारपीट करने के आरोप में छह के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल में तोड़फोड़ करने व मारपीट करने के आरोप में छह के खिलाफ केस दर्ज
Case registered against six for vandalizing and assaulting hotel
- फोटो : Kurukshetra
Link Copied
(कुरुक्षेत्र)शाहाबाद। जीटी रोड स्थित एक होटल में बुधवार देर रात कुछ युवकों ने जमकर तोड़फोड़ की। वेटर द्वारा विरोध करने पर उससे मारपीट करके होटल से 20 हजार नकदी भी उठा कर ले गए। शिकायत पर पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रेम सिंह मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों को पकड़ने के लिए आसपास के क्षेत्र में वीटी भी कराई गई।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में गांव सुरखपुर वासी अशोक कुमार ने कहा कि वह होटल में पिछले दो साल से मैनेजर के पद पर कार्यरत है। बुधवार रात को छह युवक खाना खाने के लिए आए थे, लेकिन बाद में बिल देने को लेकर बहस करने लगे। इस दौरान आरोपी होटल के बाहर खड़ी गाड़ी से हथियार लेकर आए और मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोपियों ने होटल के शीशे, मेज व दरवाजे तोड़ दिए। आरोपियों ने चाकू से वार करने का भी प्रयास किया, जिस कारण उसने अंदर भागकर अपनी जान बचाई। जाते-जाते आरोपी काउंटर से लगभग 20 हजार रुपये नकदी भी उठा ले गए। शिकायत में कहा गया कि उन्हें जानकारी मिली है कि उन युवकों में संदीप वासी बीबीपुर, काजल वासी कतलाहरी, रूपिंद्र वासी संभालखी व तुषार वासी मंधेड़ी शामिल हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।