फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Case registered against four for torturing for dowry

दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में चार के खिलाफ मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Case registered against four for torturing for dowry
दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में झांसा थाना पुलिस ने चार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय को सौंपी शिकायत में भुस्तला वासी ज्योति ने बताया कि 9 सितंबर 2016 को उसकी शादी जिला पटियाला के गांव चौरासो वासी विक्रमजीत के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि ससुर हरिदत्त, जेठ हरजिंद्र सिंह तथा जेठानी रेनू देवी ने मारपीट की, जिससे तंग आकर वह अपने घर आ गई और 10 जून 2021 को मामले की शिकायत झांसा थाने में दी थी। दोनों पक्षों के बीच प्रमुख लोगों ने फैसला करा दिया था। ससुराल पक्ष को 12 जुलाई 2021 को उनका दहेज का सामान लौटाना था, लेकिन लौटाया नहीं। आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष ने फोन करके जान से मारने की धमकियां देनी शुरू कर दीं और सामान देने से मना कर दिया है। पुलिस ने एसपी कार्यालय के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed