फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Case on seven including woman for breaking the lock of the shop

Kurukshetra News: दुकान का ताला तोड़ने के आरोप में महिला सहित सात पर केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Sep 2023 02:24 AM IST
विज्ञापन
Case on seven including woman for breaking the lock of the shop
पिहोवा। भाभी की दुकान का ताला तोड़कर कब्जा करने के आरोप में पुलिस ने महिला सहित अन्य सात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस में दर्ज शिकायत में अमरजीत कौर निवासी गुरु नानक काॅलोनी ने बताया कि उसका पति विदेश में रहता है। उसके ससुर के पास तीन दुकान है। ससुर के मरने के बाद एक दुकान उसके पति के नाम पर हो गई है, क्योंकि उसके ससुर ने मरने से पहले दुकान की वसीयत पति के नाम कर दी थी।
विज्ञापन

सुबह उसे सूचना मिली कि उनकी दुकान के ताले टूटे पड़े हैं। उसकी ननद सुखविंद्र कौर, हरमन सिंह, पोला गुर्जर सहित 6-7 लोगों ने कब्जे की नीयत से ताले तोड़ दिए। वह अपनी बहन अमनदीप कौर के साथ मौके पर पहुंची तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed