फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   case on 10 farmers for blocking the road

राज्यमंत्री का विरोध करने व सड़क जाम करने पर 10 किसानों के खिलाफ मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
case on 10 farmers for blocking the road
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में शुक्रवार को जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक लेने पहुंचेे महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा का विरोध करने व सड़क जाम करने के आरोप में पुलिस ने भाकियू समर्थक 10 किसानों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों को जमानत पर छोड़ा गया है। केयूके थाना पुलिस के एसआई नफे सिंह ने शिकायत दर्ज कराई कि वह अपने साथी कर्मचारी एसआई वजीर सिंह, एएसआई नरेश कुमार, मुख्य सिपाही कर्मबीर, सिपाही कृष्ण व अन्य कर्मचारियों के साथ कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक के लिए द्वितीय द्वार पर ड्यूटी पर तैनात थे। बैठक में राज्यमंत्री कमलेश ढांडा को आई थी। किसान यूनियन के लोगों गांव हथीरा निवासी अक्षय व सिरसला निवासी मनोज की अगुवाई में 70-80 व्यक्ति डंडों सहित आकर केयू के द्वितीय द्वार के सामने नारेबाजी करने लगे और सड़क पर जाम लगा दिया। उसके बाद कुछ किसान यूनियन के सदस्यों ने दीवार फांदकर केयू के अंदर भी प्रवेश करके हाथों में काले झंडे लेकर नारेबाजी की और राज्यमंत्री कमलेश ढांडा के बैठक में जाने पर विरोध किया। आरोपियों ने गाड़ियों के काफिले के मार्ग में रुकावट पैदा की। उन्होंने अपने नाम गांव बगथला निवासी पंजाब सिंह, आलमपुर निवासी विपिन, बगथला निवासी देवेंद्र सिंह, गांव गुढ़ा निवासी योगेश, हथीरा निवासी अक्षय, गांव सिरसला निवासी मनोज, गांव बगथला निवासी कर्ण, गांव कैंथला निवासी जसप्रीत, गांव बगथला निवासी जसविंद्र सिंह, गांव बारवा निवासी दिलबाग सिंह बताया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बैठक का विरोध करने, सड़क जाम करने व गाड़ियों के काफिले के मार्ग में रुकावट पैदा करने का केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी एएसआई अरुण कुमार ने बताया कि पुलिस ने सभी किसानों का मेडिकल कराकर जमानत पर छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed