फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Case of youth getting burnt due to electric current: Nitin is undergoing treatment in a private hospital, the family hopes for help from the government.

करंट से युवक झुलसने का मामला : नितिन का निजी अस्पताल में चल रहा उपचार, परिवार को सरकार से मदद की आस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
Case of youth getting burnt due to electric current: Nitin is undergoing treatment in a private hospital, the family hopes for help from the government.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। तीन सप्ताह पूर्व सेक्टर-नौ की लोट्स ग्रीन सिटी में करंट लगने से बुरी तरह झुलसे युवक नितिन का अभी भी निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है, जबकि उसके साथी अंकुश 28 निवासी झिरबड़ी की मौत हो चुकी है। वहीं युवकाें के परिजन सरकार से आर्थिक मदद की गुहार लगा रहे हैं।
बता दें सेक्टर-नौ में 27 अप्रैल को सेक्टर की लाइटों को ठीक करने का काम किया जा रहा था। इस कार्य को पूरा करने के बाद दो कर्मी नितिन निवासी मिर्जापुर व अंकुश वापस आ रहे थे। इसी बीच लंबी सीड़ी में 33 केबी तारों का करंट आ गया था। इस करंट के कारण दो कर्मी बुरी तरह झुलस गए थे। देखते ही देखते उनके सारे कपड़े व जूते भी जल गए थे। इन दोनों कर्मियों को आस पास में काम करे रहे लोगों ने भारी मशक्कत करने के बाद छुड़ाया था। दोनों को तुरंत शहर के निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। यहां शुक्रवार को अंकुश ने दम तोड़ दिया था। पुलिस ने इत्तेफाकिया रपट दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया था।
विज्ञापन

वहीं लोट्स ग्रीन सिटी के प्रधान सुखविंद्र सिंह ने बताया कि दोनों युवकों के परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। उनकी मांग है कि परिवार को आर्थिक मदद दी जाए। अभी नितिन का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे में नितिन अपाहिज हो चुका है और उसका उपचार चल रहा है। उन्होंने सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं से भी परिवार की मदद करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed