फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Case of firing at the immigration centre: Sandeep came on a bike with Ashish and opened fire at the center.

इमीग्रेशन सेंटर पर फायरिंग का मामला : संदीप ने आशीष के साथ बाइक पर आकर सेंटर पर चलाईं थी गोलियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Case of firing at the immigration centre: Sandeep came on a bike with Ashish and opened fire at the center.
कुरुक्षेत्र। गत माह सेक्टर-10 में इमीग्रेशन सेंटर पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस दिशांत उर्फ दिशु निवासी खेड़ी मारकंडा, दिवांश शर्मा चिड़ी निवासी पिपली व आशीष उर्फ आशु निवासी नारनौंद जिला हिसार समेत चार आरोपियों को पकड़ चुकी है। हालांकि सेंटर पर फायरिंग करने का आरोपी संदीप पंडित फरार चल रहा है।
विज्ञापन

थाना शहर में दर्ज 23 अक्तूबर को दर्ज शिकायत में साहब सिंह निवासी बोढ़ी ने बताया था कि उसका सेक्टर-10 में इमीग्रेशन कार्यालय है। दोपहर करीब सवा तीन बजे कार्यालय के बाहर आए बदमाश ने उसके कार्यालय पर छह-सात राउंड फायरिंग की थी। गोली लगने की वजह से कार्यालय के गेट पर लगा टफन ग्लास शीशा टूट गया था। ग्लास टूटने से उनका एक कर्मी भी जख्मी हो गया था। वारदात के बाद आरोपी अपने दूसरे साथ के साथ बाइक पर फरार हो गया था। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीआईए-एक ने करते हुए 31 अक्तूबर को आरोपी सूरज निवासी हथौली जिला सहारनपुर को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

आरोपी सूरज से वारदात में इस्तेमाल मोबाइल बरामद हुआ था। तीन दिन के रिमांड के दौरान सूरज से वारदात में इस्तेमाल बाइक भी बरामद हुई थी। इस बाइक को खरीदने के लिए सूरज के मौसेरे भाई काका राणा ने अमेरिका से उसके खाते में 15 हजार रुपये डाले थे। आरोपी ने यह बाइक साढ़े 14 हजार रुपये में खरीदकर देवीलाल पार्क कुरुक्षेत्र के गेट के सामने खड़ी कर दी थी। आगामी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन और आरोपी दिवांश शर्मा व दिशांत को देवीलाल पार्क के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल दो मोबाइल बरामद हुए। उनकी निशानदेही पर टीम ने एक और आरोपी आशीष को ब्रह्मसरोवर के पास 18 मंजिला मंदिर की पार्किंग से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




आशीष व संदीप ने चलाई थी गोलियां
सीआईए-एक के प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि आशीष और संदीप पंडित ने इमीग्रेशन सेंटर पर गोलियां चलाईं थी। आशीष बाइक पर संदीप को लेकर सेक्टर-10 आया था तथा संदीप ने सेंटर पर फायरिंग की थी। आरोपी दिवांश शर्मा व दिशांत ने आशीष व संदीप को बाइक व असला (असलहा) दिया था।




तीन दिन के रिमांड पर आशीष
सुरेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी आशीष, दिवांश, दिशांत व सूरज को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी दिवांश, दिशांत व सूरज को कारागार भेज दिया, जबकि आशीष को तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपी दिवांश पर पहले हत्या का प्रयास करने का मामला भी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed