{"_id":"669874aa9fef2ce78d0a2044","slug":"case-of-firing-at-property-dealers-house-cia-arrested-accused-rahuls-mother-and-uncle-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-121080-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी डीलर के घर पर फायरिंग का मामला : सीआईए ने आरोपी राहुल की मां और चाचा को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रॉपर्टी डीलर के घर पर फायरिंग का मामला : सीआईए ने आरोपी राहुल की मां और चाचा को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दो सप्ताह पहले आजाद नगर में प्रॉपर्टी डीलर के घर पर गोली चलाने के मामले में पकड़े गए आरोपी राहुल की मदद कर उसे भगाने के आरोप में देवर-भाभी को गिरफ्तार किया है। महिला सरोज राहुल की मां और यादराम रिश्ते में उसका चाचा है। आरोप है कि वारदात के बाद आरोपी सरोज और यादराम निवासी पटियाला बैंक ने आरोपी राहुल को भगाने में मदद की थी। इस मामले में पुलिस अब तक एक महिला समेत नौ आरोपियों को पकड़ चुकी है।
उल्लेखनीय है कि चार जुलाई रात करीब सवा 11 बजे आजाद नगर में प्रॉपर्टी डीलर जय प्रकाश के घर पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की थी। इस फायरिंग के बाद प्रॉपर्टी डीलर के व्हाट्सएप पर वॉइस मैसेज भेजकर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। रंगदारी न मिलने पर प्रॉपर्टी डीलर को गोलियां मारने की धमकी दी थी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीआईए-दो ने करते हुए 10 जुलाई को आरोपी शुभम, दीपक और नितेश निवासी प्रेम नगर को गिरफ्तार किया था। उसके बाद 14 जुलाई की रात को सीआईए-दो की टीम ने इंद्री रोड पर झींवरहेड़ी गांव के पास से मुठभेड़ के दौरान राहुल के पांव में गोली मारकर उसके साथ दिनेश हाल निवासी शाहाबाद दिल्ली के साथ पकड़ा था। उसके बाद टीम ने आरोपियों को शरण देने वाले दो और आरोपी रविंद्र निवासी झज्जर और अमित निवासी पटियाला बैंक कॉलोनी को गिरफ्तार किया था। आगामी कार्रवाई करते हुए टीम ने राहुल को भगाने के आरोप में उसकी मां और चाचा को गिरफ्तार किया है। अदालत के आदेश से दोनों आरोपी कारागार भेज दिए।
यूपी से लेकर आए थे हथियार
सीआईए-दो के प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि वारदात के लिए आरोपी यूपी से हथियार लेकर आए थे। उनकी टीम हथियार मुहैया कराने वाले लोगों की तलाश कर रही है। वारदात में शामिल आरोपियों ने अपना-अपना काम बांटा हुआ था। जैसे राहुल और शुभम ने घर पर फायरिंग की थी। नितेश और दीपक ने वारदात के समय रेकी थी, जबकि गौरव ने वॉइस मैसेज भेजकर रंगदारी मांगी थी।