फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Case of brutal murder of roadways employee heated up, warning of traffic jam

Kurukshetra News: रोडवेज कर्मचारी की निर्मम हत्या का मामला गरमाया, चक्का जाम की चेतावनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
Case of brutal murder of roadways employee heated up, warning of traffic jam
कुरुक्षेत्र। नया बस अड्डा।
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो के कर्मचारियों में अंबाला डिपो के रोडवेज कर्मचारी राजबीर की कार चालकों द्वारा निर्मम हत्या करने पर रोष गहरा गया है। प्रदेश सरकार और अंबाला रोडवेज की ओर से संतोषजनक कार्रवाई न किए जाने को लेकर रोडवेज ने मंगलवार रात 12 बजे से चक्का जाम करने का ऐलान कर दिया। कड़ा रोष जताते हुए जाम को सफल बनाने की चालक-परिचालकों से अपील की। वहीं मामले को लेकर कार्रवाई न किए जाने तक बड़े स्तर पर आंदोलन चलाने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन


ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन डिपो प्रधान नरेंद्र पांचाल ने बताया कि अंबाला रोडवेज डिपो में कार्यरत राजबीर की कुछ कार चालक ने निर्मम हत्या कर दी गई, लेकिन प्रदेश सरकार और अंबाला रोडवेज डिपो के अधिकारियों की ओर से कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं की गई, जिसके चलते सभी रोडवेज यूनियनों की ओर से रात 12 बजे से चक्का जाम किया जाएगा। चक्का जाम के लिए सभी चालकों और परिचालकों को यूनियनों की ओर से अपील की गई है। जब तक प्रशासन की ओर से कार्रवाई नहीं की जाती आंदोलन जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed