फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   case filed on three person allegation of beaten and given threat

मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में तीन पर मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 02:20 AM IST
विज्ञापन
case filed on three person allegation of  beaten and given threat
मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को सौंपी शिकायत में गुरमीत सिंह वासी मंधेडी ने बताया कि बुधवार दोपहर को वह घर के बाहर चारपाई पर बैठा था। उसका भाई गुरमेज सिंह फेरी लगाकर अपने थ्री व्हीलर को लेकर घर आ रहा था। गली के बीच में बंधी उसके चाचा धर्मबीर की भैंस के कारण थ्री व्हीलर आगे नहीं जा पा रहा था। बार बार होर्न बजाने पर भी भैंस नहीं उठी तो उसके दादा मिरिया राम ने भैंस को उठाकर गली में साइड में कर दिया। इससे थ्री व्हीलर आगे निकल गया। कुछ देर बाद उसकी बहन कुलविंद्र कौर और दादा मिरिया राम गली में खड़े थे। इसी दौरान उसका चाचा धर्मबीर, चाची मूर्ति और चचेरा भाई गोबिंदा अपने घर से बाहर निकले और उन्हें गालियां देने लगे। चाचा धर्मबीर ने हाथ में पकड़े लोहे की पाईप पहले उसकी बहन पर प्रहार किया तथा उसके बाद उसके सिर पर प्रहार किया। लड़ाई का शोर सुन कर उसका भाई गुरमेज, उसकी बहन सुखविंद्र कौर व उनकी माता स्वर्ण कौर मौके पर पहुंच गए। वहां मौजूद गोबिंदा व उसकी माता मूर्ति देवी उन पर ईंटों व डंडों से हमला कर दिया। हमले में उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पड़ोसियों ने बीचबचाव करते हुए उन्हें छुड़वाया। आरोपी जाते वक्त उन्हें जान से मारने की धमकी देकर गए। घायल अवस्था में गुरमेज सिंह को शाहाबाद के अस्पताल में दाखिल करवाया जहां उसका इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed