फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Case filed against five on charges of fraud of Rs 55 lakh in purchase and sale of land

Kurukshetra News: जमीन की खरीद-फरोख्त में 55 लाख की धोखाधड़ी के आरोप में पांच पर केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
Case filed against five on charges of fraud of Rs 55 lakh in purchase and sale of land
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जमीन की खरीद-फरोख्त में 55 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
थाना शहर थानेसर में दर्ज शिकायत में भीम सिंह निवासी मोहन नगर ने बताया कि गांव सिरसला निवासी चंदन सिंह ने उसे बताया कि उसके गांव में जमीन बिकाऊ है। रुपयों की जरूरत की वजह से जमीन ठीक रेट में मिल जाएगी। उसने जमीन के मालिक सुखदेव सिंह व सुरजीत सिंह से मिलवाया। आरोपी देसराज, कर्मबीर व चंदन सिंह ने बताया कि सुखदेव सिंह व सुरजीत सिंह को रुपयों की सख्त जरूरत है। जमीन पर कोई लोन और अदालती कार्रवाई नहीं है। विश्वास करके वह करीब 36 कनाल जमीन खरीदने के लिए तैयार हो गया। भूमि की हलका पटवारी के पास जाकर तसल्ली की थी, जिसमें केवल साढ़े चार लाख रुपये लोन दिखाया हुआ था। आरोपियों ने कहा कि इस लोन का भुगतान कर दिया है। जल्द ही अनापत्ति प्रमाणपत्र मिल जाएगा। उसने भूमि खरीदने का 55 लाख रुपये का इकरारनामा कर दिया। उसने 10 लाख रुपये, 20 लाख रुपये का चेक व 25 लाख रुपये नकदी राशि आरोपियों को दी। 15 मई को इकरारनामा की शर्त के अनुसार कार्यालय सब-रजिस्ट्रार थानेसर में रजिस्ट्री कराने के लिए हाजिर रहा, मगर आरोपी हाजिर नहीं हुए। बाद में उसे पता चला कि आरोपियों ने षड्यंत्र के तहत इकरारनामा कर 55 लाख रुपये हड़प लिए। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed