फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Case filed against assistant professor for molesting a student, investigation handed over to DSP

Kurukshetra News: छात्रा से छेड़खानी के आरोप में सहायक प्रोफेसर पर केस दर्ज, डीएसपी को सौंपी जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 May 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
Case filed against assistant professor for molesting a student, investigation handed over to DSP
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की एक छात्रा ने संस्थान के सहायक प्रोफेसर पर पढ़ाई कराने के बहाने केबिन में बुलाकर छेड़खानी करने के आरोप लगाए हैं। छात्रा की शिकायत पर थाना केयूके में आरोपी के खिलाफ छेड़खानी और एससी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय सुभाष चंद्र को सौंपी गई है। पुलिस ने छात्रा के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान भी दर्ज कराए।
विज्ञापन

पुलिस में दर्ज शिकायत में पुंडरी (कैथल) के एक गांव की रहने वाली 24 वर्षीय छात्रा ने बताया कि वह केयू में पढ़ाई कर रही है। शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे उसके गाइड शिक्षक ने उसे कॉल करके एक टॉपिक पर काम करने के लिए फार्मास्युटिकल संस्थान में बुलाया था। यहां पहुंचने पर उसके गाइड ने उसे दोबारा कॉल करके अपने केबिन में बुलाया। वह उसकी केबिन में गई तो वह अकेला ही था फिर वह उससे आर्टिकल लेकर पढ़ने लगा। आरोपी ने उसे अपनी साइड वाली कुर्सी पर बैठने को कहा और उसे टॉपिक समझाने लगा। कुछ देर बाद आरोपी ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। वह उठकर बाहर जाने लगी तो आरोपी ने दरवाजा बंद करके उससे फिर छेड़खानी शुरू कर दी। उसने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी। साथ ही आरोपी ने उसे जाति बोधक शब्द भी कहे। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


डीएसपी मुख्यालय कर रहे मामले की छानबीन
थाना केयूके प्रबंधक देवेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने छेड़खानी सहित एससी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी मुख्यालय सुभाष चंद्र मामले की छानबीन कर रहे हैं। अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed