{"_id":"65679f336ea3cfed01093eb8","slug":"carelessness-in-winter-can-be-fatal-dr-sharma-kurukshetra-news-c-45-1-kur1002-9386-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दी में लापरवाही हो सकती घातक : डॉ. शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दी में लापरवाही हो सकती घातक : डॉ. शर्मा
Thu, 30 Nov 2023 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Thu, 30 Nov 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से मलिकपुर गांव की आंगनबाड़ी में हरियाणा ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। डीआर जैन न्यूरोकेयर एंड मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल के डॉ. संजय शर्मा मुख्य अतिथि रहे। उनके नेतृत्व में टीम ने शिविर में 60 से ज्यादा महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की। इनमें स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथअन्य ग्रामीण महिलाएं भी शामिल रहीं।
डॉ. संजय शर्मा ने बदलते मौसम में बरती गई लापरवाही को बच्चों और बुजुर्गों के साथ-साथ गर्भवती महिलाओं के लिए घातक बताया। सर्दी के कारण बच्चों से लेकर बुजुर्गों को कोल्ड डायरिया, निमोनिया, हाथ-पैर की अंगुलियों में सूजन, जोड़ों में दर्द, हाई ब्लड प्रेशर, डिप्रेशन, हाइपोथर्मिया जैसी बीमारियां हो रही हैं, जो कि उनके लिए घातक साबित हो सकती हैं, इसलिए सर्दी के मौसम में बीमारियों से बचने के लिए पौष्टिक खान-पान का प्रयोग करना चाहिए और सर्दी से बचने के लिए सावधानी बरतनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि सर्दी से बचने के लिए गर्म ऊनी कपड़े पहनने चाहिए और गर्म पेय पदार्थों जैसे हल्दी, अदरक, तुलसी, काली मिर्च, केसर का अधिक प्रयोग करना चाहिए। वहीं मौसमी फल, सब्जियां, मेवे, दूध का सेवन करना चाहिए, जिससे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी और बीमारियों से बचने में सहायता मिलेगी। इस मौके पर दीपिका, परमजीत, रजनी, सुनीता, मनप्रीत, कविता, मीना, रेखा राजकुमार, पीरू सिंह, सुरजीत सिंह, वंश सैनी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
बीमारियों से बचने के लिए जांच जरूरी : डॉ. रुचि
डॉ. रुचि जैन का कहना है कि डॉ. संजय शर्मा के नेतृत्व में 1869 वां निशुल्क कैंप अमर उजाला फाउंडेशन व हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से आयोजित किया गया। इस जांच शिविर में 60 से ज्यादा महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। शिविर के दौरान रोगियों को परामर्श, चेकअप, ब्लड शुगर, प्लस रेट, हीमोग्लोबिन की दवाइयां निशुल्क दी गई। इस तरह के शिविरों का आयोजन कर लोगों को बीमारियों से बचने के लिए जागरूक किया जा सकता है।
महिलाओं को सर्दी से बचाव के बताए गुर : गौरव
खंड कार्यक्रम अधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें डीआर जैन न्यूरोकेयर एंड मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल के डॉ. संजय शर्मा ने स्वयं सहायता से जुड़ी महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच अपनी टीम के साथ की। महिलाओं को स्वस्थ रहने के बारे में भी जागरूक किया गया और सर्दी से बचने के गुर बताए गए।