{"_id":"67e9a4a83ff47b303e022de6","slug":"car-stolen-from-outside-the-house-case-registered-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-133515-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: घर के बाहर से कार चोरी, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: घर के बाहर से कार चोरी, मामला दर्ज
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। अजरावर गांव में घर के बाहर खड़ी एक क्रेटा कार चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायत में गांव के रहने वाले विकास धमीजा ने बताया कि उसने कार घर के बाहर खड़ी की थी। सुबह साढ़े पांच बजे उसकी माता ने बाहर आकर देखा तो कार घर के बाहर से गायब थी। उन्होंने अपने स्तर पर कार की तलाशी की लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई प्रदीप कुमार का कहना कि कार की तलाश की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
मोटरसाइकिल चोरी करने के दो आरोपी काबू
कुरुक्षेत्र। सीआईए एक व दो की टीम ने चोरी के दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को काबू किया है। इनकी पहचान कैथल के चीका की मियां बस्ती के रहने वाले प्रकाश उर्फ प्रकाशी व इंद्रा काॅलोनी मुर्तजापुर हाल निवासी दिवाना काॅलोनी पिहोवा के हर्ष रूप में हुई है। सीआईए एक की टीम ने प्रकाशी से चोरीशुदा मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
पुलिस को दी शिकायत में कमौदा गांव के रमेश कुमार ने बताया कि सितंबर 2024 को हर रोज की तरह अपनी मोटरसाइकिल से सुबह 10 बजे के करीब ड्यूटी के लिए रेलवे रोड स्थित निजी बैंक आया था। जहां उसने बैंक के सामने मोटरसाइकिल खड़ी की थी। कुछ देर बाद उसकी मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। वहीं दूसरे मामले में टिकरी के रहने वाले जसतार ने बताया कि 15 मार्च को वह अपनी मोटरसाइकिल लेकर गुरुद्वारा बाउली साहिब के पास दर्जी की दुकान पर गया था, जहां दुकान के सामने मोटरसाइकिल खड़ी की थी। जहां से उसकी बाइक चोरी हो गई थी। पुलिस ने इन मामलों की जांच करते हुए उक्त आरोपियों को गिरफ्तार किया है।