{"_id":"67705aa3459df8fc59056ee4","slug":"car-snatching-accused-on-remand-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-129148-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: मारपीट करने वाले दो आरोपी रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: मारपीट करने वाले दो आरोपी रिमांड पर
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पुलिस ने मारपीट कर कार छीनने के दो आरोपियों को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी सचिन निवासी बुटाना जिला सोनीपत व अनिल निवासी भल्ला मंडी जिला करनाल को एक दिन के रिमांड पर भेज दिया। दोनों आरोपी जिला जेल में बंद थे। थाना शाहाबाद में 19 अक्तूबर को दर्ज शिकायत में दिनेश सिंह निवासी पंचकूला ने बताया था कि वह अपनी कार से कुरुक्षेत्र आया था। वापस पंचकूला जाते समय शाहाबाद के पास पहुंचा तो पीछे से आ रही कार ने उसका रास्ता रोक लिया था। कार से उतरे दो युवकों ने उसे कार से उतारकर बरछी से हमला कर जख्मी कर दिया था। आरोपी उसकी कार व पर्स लेकर अंबाला की तरफ भाग गए थे। मामला दर्ज कर जांच करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपी सचिन व अनिल को प्रोडक्शन वारंट लेकर गिरफ्तार किया था।
चोरी का आरोपी भेजा जेल
कुरुक्षेत्र। पुलिस ने कमरे से नकदी चोरी करने के आरोपी को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी जसमीत उर्फ विक्की निवासी शाहाबाद को जेल भेज दिया। आरोपी जिला जेल में बंद था। थाना शाहाबाद में 19 अक्तूबर को दर्ज शिकायत में निजाम निवासी नगलिया जिला रामपुर यूपी ने बताया था कि उसका लाडवा चौक पर ढाबा है। उसने ढाबा के पास एक कमरा किराए पर ले रखा है। 19 अक्तूबर को उसे उसके ढाबे पर काम करने वाले जीशन ने कमरे का ताला टूटे होने की सूचना दी थी। वह मौके पर आया तो कमरे का सामान बिखरा पड़ा था तथा करीब 5.80 लाख रुपये चोरी हो गए थे। शिकायत मामला दर्ज कर जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी जसमीत को प्रोडक्शन वारंट लेकर गिरफ्तार किया था।