फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Car entered behind canter, three injured including woman

Kurukshetra News: कैंटर के पीछे घुसी कार, महिला सहित तीन जख्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
Car entered behind canter, three injured including woman
शाहाबाद। जीटी रोड पर मीरी-पीरी अस्पताल के नजदीक एक कार सड़क पर खड़े कैंटर के पीछे घुस गई। इस हादसे में एक महिला सहित तीन लोग जख्मी हो गए। कार चालक और महिला को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में कालका निवासी कृष्णा राणा ने कहा कि वह अपनी बहन सोमलता के साथ कार में निजी काम से कुरुक्षेत्र आ रहा था। कार को ड्राइवर गुरजोत सिंह चला रहा था। जैसे ही वह लोग जीटी रोड पर मीरी-पीरी अस्पताल के नजदीक पहुंचे तो गुरजोत ने साथ चल रही गाड़ी को क्रॉस करना चाहा तो सड़क पर खड़े कैंटर से टकरा गई। कार कैंटर के पीछे घुस गई। इस हादसे में वह तीनों लोग जख्मी हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें कार से बाहर निकालकर एंबुलेंस के जरिए शाहाबाद के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। यहां से चालक गुरजोत और उसकी बहन को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। हादसे में उसे भी चोटें लगी हैं। शिकायत पर पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed