{"_id":"67d5e048a84ae2aa5d046169","slug":"car-and-bike-collision-death-of-one-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-132697-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: कार व बाइक में की टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: कार व बाइक में की टक्कर, एक की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लाडवा। सरस्वतीनगर (मुस्तफाबाद) रोड पर बकाली गांव के पास कार व बाइक में आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिससे बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान अमन कुमार निवासी गुढ़ा बाबैन के रुप में हुई है।
पुलिस को दी शिकायत में अंग्रेज सिंह निवासी गुढ़ा ने बताया कि अमन कुमार उसकी मौसी का लड़का है। शुक्रवार देर रात उन्हें सूचना मिली कि उसके भाई अमन व दिलावर निवासी दुगारी का एक्सीडेंट हो गया है। जब वह बकाली गांव में पहुंचे तो अमन कुमार व दिलावर दोनों बेहोशी की हालत में पड़े हुए थे।
मौके पर खड़े पूर्व सरपंच कंवरपाल ने बताया कि वह लाडवा से आ रहे थे। उसी समय ध्यांगला गांव की तरफ से आ रहे कार चालक ने उसके भाई अमन कुमार की बाइक में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह दोनों बाइक सहित सड़क पर नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उसने बताया कि कार चालक टक्कर मारने के बाद मौके पर थोड़ी देर के लिए रुका। जब वह घायलों को संभालने लगे तो कार चालक मौका देखकर फरार हो गया। राहगीरों के साथ सहायता से वह अपने भाई व उसके साथी दिलावर को सरकारी अस्पताल लाडवा लेकर गए जहां चिकित्सक ने जांच करने के बाद उसके भाई अमन को मृत घोषित कर दिया जबकि उसके साथी दिलावर निवासी दुगारी लाडवा को बेहोशी की हालत में जिला नागरिक अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई है जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना करने वाले कार चालक को पकड़ने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। इसके लिए आसपास क्षेत्र के सीसीटीवी की मदद भी ली जा रही है।