{"_id":"ed27f407943c8e6e3697229d4dabe1a4","slug":"cantor-employees-full-relapse-threty-wounded","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों से भरा कैंटर पलटा, तीस जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों से भरा कैंटर पलटा, तीस जख्मी
कुरुक्षेत्र
Updated Wed, 26 Feb 2014 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहाबाद में मंगलवार सुबह लगभग 6:00 बजे फ्रूटी बनाने वाली कंपनी ऐपिक यू एग्रो मोहड़ी के कर्मचारियों से भरे टाटा 407 के पलट जाने से 30 लोग घायल हो गए।
घायलों को हेल्पर्स की एंबुलेंस द्वारा इलाज के लिए सीएचसी लाया गया।
हादसे की जानकारी देते हुए वाहन चालक हरदीप ने बताया कि वह गांव कसेरला, बेरथली, उगाला, जलुबी आदि से कर्मचारियों को लेकर मोहड़ी फैक्टरी ले जा रहा था कि बराड़ा रोड पर हैफेड के नजदीक कैंटर का अगला पहिया जाम हो गया, जिससे कैंटर पलट गया।
कैंटर में सवार सभी 40 व्यक्ति नीचे गिर गए, इनमें से 30 व्यक्ति घायल हो गए जिन्हेें सीएचसी लाया गया। घायलों में सहारनपुर निवासी मनोज, सुहाता निवासी रिषी पाल, बेरथली निवासी प्रदीप कुमार, बेरथला निवासी सुलतान, प्रेमनगर निवासी बलविंद्र, लवप्रीत, कसेरला निवासी गुरनाम, राकेश, सुरेशपाल, मनु कुमार, सुहाता निवासी दीदार, प्रीतम सिंह, साधू राम सुनील कुमार, उगाला निवासी जय प्रकाश, बुहावा निवासी गौरव व कलीप, शाहपुर निवासी हरदीप शामिल हैं।
मामूली रूप से घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।