फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Canter hits pedestrian and kills him on National Highway

Kurukshetra News: नेशनल हाईवे पर कैंटर ने मारी राहगीर को टक्कर मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Canter hits pedestrian and kills him on National Highway
शाहाबाद। खानपुर जाटान गांव के समीप नेशनल हाईवे 44 पर एक कैंटर ने राहगीर को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। साहिल निवासी खानपुर जाटान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके मामा गुरप्रीत सिंह निवासी अंटाला जिला एसएस नगर मोहाली गत शाम के समय उनके घर आ रहा था। वह गांव के सामने हाईवे पर ऑटो से उतरकर दूसरी ओर जा रहा था तभी एक कैंटर ने उसे टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी कैंटर चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन




दुकान के गल्ले से नकदी व मोबाइल उड़ाया
इस्माईलाबाद। एक दुकान के गल्ले से 3500 रुपये की नकदी व मोबाइल चोरी कर लिया गया। गौरव निवासी रूपनगर शाहाबाद ने बताया कि उनकी झांसा में पिज्जा की दुकान है। जहां कुनाल नामक युवक आया और उसने मौका देखते ही उक्त घटना को अंजाम दे दिया। उस समय वह अन्य ग्राहकों के साथ व्यस्त था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन



मारकंडा दर्शन करने आए श्रद्धालु की कार चोरी
शाहाबाद। मारकंडा दर्शन करने आए एक श्रद्धालु की कार चोरी कर ली गई। गुरदेव सिंह निवासी फतेहगढ़ ने पुलिस में शिकायत दी, जिसमें बताया कि वह बाबा मारकण्डेय के दर्शन करने के लिए आया था। वहां उसने अपनी कार सड़क किनारे खड़ी कर दी। जब वापस आया तो कार गायब मिली। पुलिस ने शिकायत के अनुसार मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed