फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Canter full of cattle caught at midnight, found three dead

Kurukshetra News: आधी रात को पकड़ा गोवंश से भरा कैंटर, तीन मृत मिली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Canter full of cattle caught at midnight, found three dead
पिहोवा। गो सेवकों के सहयोग से मध्य रात्रि को पुलिस ने गोवंश से भरा एक कैंटर पकड़ा है, जिसका आरोपी भी काबू कर लिया गया। कैंटर में 11 गाय व पांच बैल मिले जबकि तीन अन्य गोवंश मृत थे। कृष्ण कुमार निवासी चीका, कैथल ने बताया कि वे गऊ पुत्र सेना जिलाध्यक्ष है। उन्हें सूचना मिली थी कि पंजाब से जयपुर के लिए गोवंश से भरा एक कैंटर जा रहा है। वे तत्काल ही इशाक गांव के समीप चीका रोड पर अपने अन्य साथियों के साथ पहुंचे। कुछ ही देर बाद एक कैंटर वहां आ गया। कैंटर को रुकवाकर पकड़ लिया गया। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम भी पहुंच गई। पुलिस ने कैंटर की तिरपाल हटाकर देखा तो उसमें गोवंश ठूंस-ठूंसकर भरे हुए थे। इनमें तीन की मौत भी हो चुकी थी। पुलिस ने तत्काल ही कैंटर को काबू में लेकर गोवंश को गोशाला में भेजा तो वहीं आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपी चालक ने अपना नाम नरेश निवासी करनाल बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed