फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Canter driver caught with poppy seeds, on 10 day remand

Kurukshetra News: चूरा पोस्त के साथ पकड़ा गया कैंटर चालक 10 दिन के रिमांड पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 06:17 AM IST
विज्ञापन
Canter driver caught with poppy seeds, on 10 day remand
कुरुक्षेत्र। ढांड रोड पर मिर्जापुर रेलवे फाटक के नजदीक से 464 किलो चूरापोस्त के साथ पकड़े गए कैंटर चालक को पुलिस ने वीरवार को अदालत में पेश किया। यहां से अदालत ने आरोपी अंग्रेज सिंह उर्फ गेजा निवासी गुमथला गढू को 10 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। अब पुलिस रिमांड में खुलासा होगा कि आरोपी कितने समय से चूरा पोस्त बेचने का धंधा कर रहा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने बुधवार को गुप्त सूचना पर अंग्रेज सिंह को मिर्जापुर फाटक के नजदीक से नाकाबंदी कर पकड़ा था। आरोपी अपने कैंटर में सिल्वर पेपर के बंडल के बीच में चूरापोस्त छिपाकर जा रहा था। तलाशी लेने पर उसके कैंटर से 23 कट्टों में 464 किलोग्राम डोडा/चूरा पोस्त बरामद हुआ था। आरोपी के खिलाफ थाना केयूके में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

आगामी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके 10 दिन के रिमांड पर लिया है ताकि सप्लायर और चूरा पोस्त मंगाने के आरोपियों को पकड़ा जा सके। पुलिस भी यह जानने की कोशिश कर रही है कि आरोपी कितने समय से इस धंधे में लिप्त है। पूछताछ के बाद आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed