फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Canter collides with truck parked on GT Road, driver dies

Kurukshetra News: जीटी रोड पर खड़े ट्रक में टकराया कैंटर, चालक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 06:01 AM IST
विज्ञापन
Canter collides with truck parked on GT Road, driver dies
कुरुक्षेत्र/शाहाबाद। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर देर रात एक कैंटर सड़क पर खड़े ट्रक में टकरा गया। इस हादसे में कैंटर चालक की मौत की मौत हो गई। पुलिस ने राहगीरों के साथ मिलकर कैंटर चालक को बाहर निकाला और एंबुलेंस के जरिए शाहाबाद के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। मृतक की शिनाख्त अमनदीप सिंह 40 निवासी सिदवां कलां जिला लुधियाना पंजाब के रूप में हुई। हादसे के बाद आरोपी ट्राला चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


पुलिस में दर्ज शिकायत में दलजीत सिंह 25 निवासी सिदवां कलां ने बताया कि उसके गांव का अमनदीप सिंह कैंटर पर ड्राइवरी करता था। मंगलवार को वह और अमनदीप सिंह अपनी-अपनी गाड़ी को लेकर लुधियाना से मुरादाबाद यूपी के लिए चले थे। अमनदीप सिंह को पहले आजादपुर मंडी दिल्ली जाना था इसलिए वह अपने कैंटर में उसके आगे चल रहा था। मंगलवार-बुधवार रात करीब डेढ़ बजे जीटी रोड पर मिर्ची होटल के पास बगैर कोई इंडिकेटर और संकेतक के एक ट्रक खड़ा था। अंधेरा होने के कारण अमनदीप सिंह को सड़क पर खड़ा वाहन दिखाई नहीं दिया।
विज्ञापन




नजदीक आने पर अमनदीप ने अपने कैंटर के ब्रेक भी मारे, मगर वह ट्रक के पिछले हिस्से में टकरा गया। इससे उसके कैंटर का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। अमनदीप सिंह कैंटर के अंदर ही फंस गया। राहगीरों की मदद से उसे लहूलुहान अवस्था में कैंटर से बाहर निकाला गया। उसके मुंह, माथे, बाजुओं, दोनों टांग और शरीर पर गंभीर चोट लगी हुई थी। उन्होंने तुरंत एंबुलेंस की मदद से अमनदीप को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने जांच करके उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके पर अपना वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed