{"_id":"66cc4fda728157d5d604213e","slug":"candidates-had-to-give-tough-exam-to-travel-in-buses-kurukshetra-news-c-45-1-kur1002-123116-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: बसों में सफर करने के लिए अभ्यर्थियों को देनी पड़ी कड़ी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: बसों में सफर करने के लिए अभ्यर्थियों को देनी पड़ी कड़ी परीक्षा
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। परीक्षा देने के बाद जान जोखिम में डाल बस की छत पर सफर करते अभ्यर्थी। संवाद
कुरुक्षेत्र। पुलिस विभाग में सिपाही पद की परीक्षा रविवार को हुई। इस परीक्षा को देखते हुए कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो की ओर से भी इंतजाम किए गए थे, लेकिन परीक्षा के बाद किए गए इंतजाम फेल होते नजर आए। धर्मनगरी में परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों को परीक्षा देने के बाद बसों में सफर करने के लिए कड़ी परीक्षा से गुजरना पड़ा। नए व पुराने बस अड्डे से अपने घरों को लौटने समय अभ्यर्थियों को बसों में चढ़ने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। परीक्षा के पश्चात नए बस अड्डे, पुराने बस अड्डे, बिरला मंदिर चौक व थर्ड गेट पर भीड़ का आलम बना रहा। कोई अभ्यर्थी बसों की खिड़कियों तो कोई छतों पर सफर करता दिखाई दिया। परीक्षा के चलते आम रूटों पर भी असर पड़ता नजर आया।
शहर में कई जगहों पर जाम की समस्या पैदा हो गई, जिससे लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। हालांकि कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो की ओर से परीक्षा को लेकर पूरी तैयारियां की गई थी, जिसके चलते जिले में 185 बसों को रूटों पर भी उतारा गया था, लेकिन फिर अभ्यर्थियों के लिए बसें कम पड़ती नजर आई, जिससे उन्हें बसों पर लटक कर सफर करने पर मजबूर होना पड़ा। हालांकि परीक्षा के चलते कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर भी भीड़ का माहौल बना रहा। कुछ अभ्यर्थियों ने ट्रेनों का सहारा भी लिया।
परीक्षा के चलते हुए शहर में जाम जैसे हालात
सिपाही पद परीक्षा खत्म होते ही शहर में जाम जैसे हालात पैदा हो गए और शहर के मोहन नगर चौक, पुराना बस अड्डा चौक, बीआर आंबेडकर चौक, रेलवे रोड, नागरिक अस्पताल, थर्ड गेट पर जाम लगा रहा, जिससे सड़कों से गुजरने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस के जवान भी कड़ी मशक्कत करते नजर आए।
विज्ञापन
परीक्षा को देखते हुए चलाई गई थी अतिरिक्त बसें
ड्यूटी निरीक्षक बहादुर सिंह का कहना है कि परीक्षा को लेकर पूरे इंतजाम डिपो की ओर से किए गए थे। बसों के फेरे भी बढ़ाए गए थे। अभ्यर्थियों को किसी भी तरह की परेशान न हो, इसके लिए विभाग की ओर से अतिरिक्त बसें भी रूटों पर उतारी गई थी।
सिपाही पद की परीक्षा रही आसान : दीपक कुमार
अभ्यर्थी दीपक कुमार ने बताया कि वे सिपाही पद के लिए परीक्षा देने के लिए झज्जर से आए है। सिपाही पद के लिए हुई परीक्षा आसान थी। परीक्षा में खिलाड़ियों से संबंधित प्रश्न पूछे गए थे। सभी प्रश्न पाठ्यक्रम के अनुसार ही आए थे, कोई भी प्रश्न पाठ्यक्रम से बाहर का नहीं था। उम्मीद है परीक्षा पास हो जाऊंगा।
कुछ आसान तो कुछ मुश्किल रहे प्रश्न : साहिल
साहिल का कहना है कि वे रोहतक से परीक्षा देने पहुंचे है। परीक्षा में 100 प्रश्न पूछे गए थे, जो कि कुछ आसान और कुछ मुश्किल भी रहे। जबकि परीक्षा में हिंदी से संबंधित कुछ भी नहीं रहा। हालांकि कंप्यूटर से संबंधित भी कई प्रश्न पूछे गए थे। परीक्षा को लेकर केंद्र में काफी पुख्ता प्रबंध भी किए गए थे।