{"_id":"649de3f897dcc14b9c099684","slug":"camps-will-be-held-from-july-1-to-remove-property-id-errors-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-201-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: प्रॉपर्टी आईडी की त्रुटियों को दूर करने के लिए एक जुलाई से लगेंगे शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: प्रॉपर्टी आईडी की त्रुटियों को दूर करने के लिए एक जुलाई से लगेंगे शिविर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। शहरी स्थानीय निकाय विभाग द्वारा सभी यूएलबी को प्रॉपर्टी आईडी की त्रुटियों को दुरुस्त करने बारे में निर्देश दिए गए हैं। नगर परिषद थानेसर की गृहकर शाखा में प्रॉपर्टी आईडी की त्रुटियों को ठीक करवाने के लिए विभाग के कर्मचारियों की वार्ड के अनुसार डयूटी लगाई गई है।
नप कार्यकारी अधिकारी नरेंद्र नरवाल ने कहा कि इन आदेशों के तहत सनातन धर्म गोशाला में एक जुलाई को प्रॉपर्टी आईडी की त्रुटियों को ठीक करने के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर प्रात: आठ बजे से आयोजित किया जाएगा। इसी प्रकार दो जुलाई को सैन धर्मशाला सलारपुर रोड सुबह आठ बजे से शिविर लगाया जाएगा। इन शिविरों के लिए नप के कर्मचारी सुभाष चंद्र को ओवर आल इंचार्ज नियुक्त किया गया है। इसके साथ-साथ कर्मचारी राकेश धनखड़, मुकेश कुमार, अभिषेक कुमार, अशोक कुमार, अभिषेक राणा, राजन, कपिल, सुरेंद्र गौड, वरुण वधवा, प्रियंक बजाज, अनुप, विनोद कुमार, मनीत कुमार, श्यामवीर, राजेश कुमार, लखन कुमार, सौरभ की ड्यूटी लगाई गई है।
उन्होंने सभी कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी कर्मचारी कैंप के दौरान वार्ड के अनुसार प्राप्त होने वाली आपत्तियों का संबंधित टैक्स लिपिक के साथ निपटान करवाना सुनिश्चित करेंगे। ओवर ऑल इंचार्ज प्रतिदिन सभी कर्मचारियों की नौ बजे तक हाजिरी रिपोर्ट देना सुनिश्चित करेंगे और प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट भी नप कार्यालय में भिजवाना सुनिश्चित करेंगे। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी और आदेशों की अवहेलना करने वाले के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।