{"_id":"69fcfd204a10f203ac043b34","slug":"camps-are-being-held-twice-a-week-yet-no-solution-is-being-found-kurukshetra-news-c-18-1-knl1040-901742-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: सप्ताह में दो दिन लग रहे शिविर फिर भी नहीं मिल रहा समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: सप्ताह में दो दिन लग रहे शिविर फिर भी नहीं मिल रहा समाधान
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। समाधान शिविर में आए लोग अपनी शिकायतें दर्ज कराते हुए। संवाद
कुरुक्षेत्र। मुख्यमंत्री नायब सैनी के विशेष आदेशों पर सप्ताह में दो दिन लोगों की शिकायतें दूर करने के लिए समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं लेकिन लोगों की समस्याएं दूर नहीं हो पा रही हैं।
शिविरों में पहले दिन की तरह ही पीड़ितों की भीड़ उमड़ रही है। अनेक लोग ऐसे भी हैं जिनकी समस्या का समाधान इन शिविरों में भी नहीं हो पा रहा। बार-बार चक्कर काटने के बाद भी उनके चेहरों पर मायूसी है।
वीरवार को भी जिला सचिवालय में समाधान शिविर लगाया गया। इसमें राशन कार्ड व बुजुर्गों की पेंशन काटे जाने की शिकायतों का अंबार लगा रहा। शिविर में 100 से अधिक पीड़ित पहुंचे। इनमें से करीब 40 लोगों की शिकायतों का समाधान हो पाया जबकि बाकी शिकायतें संबंधित अधिकारियों को सौंप दी गई।
विज्ञापन
15 से अधिक लोग बिना समाधान के ही बैरंग लौटने को मजबूर हुए और कई को संबंधित कर्मियों ने मुख्यालय पंचकुला की भी राह दिखा दी जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई। वहीं कई पीड़ितों को शिकायत के समाधान से पहले अनेक प्रकार के दस्तावेज एकत्रित करने को कहा गया।
एडीसी बोले- प्रत्येक शिकायत का निर्धारित समय-सीमा के अंदर करें निपटान : शिविर में शिकायतें सुनते हुए एडीसी विवेक आर्य ने अनेक शिकायतें निपटाईं और अधिकारियों को कहा कि समाधान शिविर सरकार के सुशासन के संकल्प को जमीनी स्तर पर उतारने का एक प्रभावी माध्यम है।
सभी विभागाध्यक्ष प्रत्येक शिकायत का निर्धारित समय-सीमा के अंदर निपटान करना सुनिश्चित करें। गुणवत्तापूर्ण एटीआर पोर्टल पर अपलोड की जाए ताकि वह शिकायत दोबारा से न खुले। जिन शिकायतों का समाधान संभव नहीं है, उन्हें रिजेक्ट की श्रेणी में डाले।
शिविर में प्राप्त शिकायतों का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर किया जाए ताकि लोगों को बार-बार दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें।
इसके साथ-साथ जो भी शिकायतें प्राप्त होती हैं, उन्हें पोर्टल पर अपलोड करें। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें।