कुरुक्षेत्र। जयराम कन्या महाविद्यालय में रेडक्रॉस प्रकोष्ठ द्वारा मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें सीएससी बारना की टीम के द्वारा दंत रोग, बीपी, शुगर, एचबी आदि की मुफ्त में जांच की गई। डेंटल सर्जन संजीव कुमार, नीरज शर्मा एवं उनकी टीम ने इस अवसर पर लगभग 200 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की, जिसमें शिक्षक वर्ग, गैर शिक्षक वर्ग, ग्राम लोहार माजरा के निवासी तथा छात्राएं मौजूद रहीं।
प्राचार्य डाॅ. सुदेश रावल ने कहा कि इस प्रकार के शिविर से हम सभी को बहुत लाभ पहुंचता है। हम अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहते हैं क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। आज हम सभी को अपने स्वास्थ्य का बहुत ध्यान रखना है। हमें समय-समय पर अपने शरीर की जांच करवाते रहना चाहिए। इस प्रकार के शिविर से हमें महाविद्यालय के प्रांगण में ही स्वास्थ्य जांच परीक्षण का अवसर प्राप्त होता है, हमें अस्पतालों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती। इस अवसर पर डाॅ. अनिता शर्मा, डाॅ. सुनीता रानी, डाॅ. प्रीति शर्मा अमरजीत कोर, अंजू सैनी इत्यादि भी मौजूद रही।