फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   By tomato farmers owe

टमाटर ने किया किसानों को कर्जदार

Tue, 01 Jul 2014 11:51 PM IST
अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
अमर उजाला, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 01 Jul 2014 11:51 PM IST
विज्ञापन
लाडवा। टमाटर के दामों में आई गिरावट के कारण टमाटर उत्पादक किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। आलम ये है कि टमाटर के बेहद कम दाम मिलने से किसान कर्जदार हो गए हैं।
विज्ञापन


सब्जियों का राजा कहा जाने वाला टमाटर आज दर-दर की ठोकरें खा रहा है। इस कारण किसान और मजदूर भी कर्ज के बोझ तले दबे हैं, जबकि टमाटर खरीदने वाले व्यापारी और दुकानदार किसान से सस्ते टमाटर खरीदकर आम ग्राहकों को कुछ महंगे दामों में बेच रहे हैं।
विज्ञापन


लाडवा क्षेत्र के किसान अनिल गर्ग, रणबीर सिंह बपदी, साहब सिंह बपदी, सोमनाथ लाडवा, सुभाष बनी, मेनपाल बुढ़ा, कृष्णलाल हलालपुर, विरेंद्र सिंह अंटेड़ी, जसबीर छलौंदी, मायाराम जंदेडा और सतपाल जंदेड़ा का कहना है कि इस बार टमाटरों में किसानों को भारी नुकसान है। किसानों कहना है कि पिछले वर्ष टमाटर की खेती किसानों के लिए वरदान बनकर आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों ने पिछले वर्ष टमाटर की फसल से प्रति एकड़ एक लाख से डेढ़ लाख रुपये तक कमाया था, लेकिन इस बार टमाटर के दाम बेहद कम है। इस कारण टमाटर की फसल की लागत कीमत भी नहीं निकल पा रही है। टमाटर की प्रति एकड़ फसल उगाने पर लगभग 20 हजार रुपये का खर्च आता है, लेकिन टमाटर के बेहद कम दाम आने से उन्हें लागत कीमत भी नही मिल पाई है।


बन के किसान अनिल गर्ग का कहना है कि अगर क्षेत्र से दिल्ली मंडी में टमाटरों को बेचने के लिए ले जाया जाए तो गाड़ी का भाड़ा ज्यादा व टमाटरों की कीमत कम मिल रही है। उन्होंने यहां तक कहा कि वह एक दिन अपने टमाटर दिल्ली मंडी में 30 पैसे प्रति किलो के हिसाब से बेच कर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed