Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   By removing Mahatma Gandhi's name from MNREGA, the BJP government has destroyed its soul: Arora

मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटा कर भाजपा सरकार ने इसकी आत्मा को ही किया खत्म : अरोड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
By removing Mahatma Gandhi's name from MNREGA, the BJP government has destroyed its soul: Arora
कुरुक्षेत्र। पत्रकारों से बातचीत करते विधायक अशोक अरोड़ा व अन्य। संवाद - फोटो : 1
कुरुक्षेत्र। कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने मनरेगा बचाओ अभियान के तहत कांग्रेस भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की। इसके बाद पिहोवा विधायक मनदीप चटठा व शाहाबाद विधायक रामकरण काला व पूर्व सांसद कैलाशो सैनी के साथ पत्रकार वार्ता भी की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटा कर इसकी आत्मा को ही खत्म कर दिया है। इस योजना में बदलाव लाने के बहाने काम की कानूनी गारंटी को खत्म करने की तैयारी की जा रही है लेकिन कांग्रेस इसे सहन नहीं करेगी। इसके लिए संग्राम किया जाएगा। आंदोलन की शुरुआत 11 जनवरी से महात्मा गांधी पार्क रेलवे रोड पर जिले के कार्यकर्ता उपवास रखकर करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मनरेगा के लिए एक विस्तृत आंदोलन का शेड्यूल बनाया गया है। इसके तहत पूरे प्रदेश के हर जिले में कांग्रेस की ओर से पत्रकारवार्ता का आयोजन किया गया और 11 जनवरी को जिला स्तर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर एक दिन का उपवास रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब तक केंद्र सरकार इसके मूलस्वरूप को वापस नहीं लाती, तब तक कांग्रेस इसके खिलाफ संग्राम जारी रखेगी। उपमंडल स्तर से जिला स्तर पर प्रदर्शन भी किए जाएंगे जिसके बाद प्रदेश स्तर पर भी आंदोलन होगा। उन्होंने कहा कि मनरेगा साल 2005 में यूपीए सरकार लेकर आई जिसके तहत गांव का कोई भी बेरोजगार काम की मांग कर सकता है। सरकार को 15 दिनों के भीतर काम देना होता है।
हर साल कम से कम 100 दिन काम का अधिकार देने का काम किया जिससे मनरेगा गांव की आजीविका की रीढ़ बनी। हर वर्ष पांच से छह करोड़ परिवारों को रोजगार मिला लेकिन भाजपा ने काम के हक को खत्म करने का काम किया है। अब भाजपा सरकार तय करेगी, कहां काम देना है कहा नहीं। सरकार को न मजदूरों की चिंता है और न ही विकास कार्यों की। इस योजना को ठेकेदारों के हाथ सौंपने के लिए इसमें बदलाव किया जा रहा है लेकिन इसके खिलाफ पार्टी सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी और किसी भी सूरत में इस योजना के मूल स्वरूप से समझौता नहीं होने दिया जाएगा।
मनरेगा ने देश को बहुत कुछ दिया

विधायक अरोड़ा ने दावा किया कि मनरेगा ने देश को बहुत कुछ दिया। वर्ष 2006 से अब तक 180 करोड़ से अधिक कार्य दिवस। गांवों में 10 करोड़ से ज्यादा काम परिसंपत्तियां, कोविड के समय चार करोड़ छह लाख परिवारों को रोजगार का सहारा दिया गया। वहीं गरीब के घर में नकद आमदनी, बच्चों की पढ़ाई, राशन ओर इलाज में मदद कर का काम किया लेकिन भाजपा मनरेगा की दिन दहाड़े हत्या करने का काम कर रही है।
भाजपा ने नहीं करवा रखा राम नाम का पेटेंट
अरोड़ा ने कहा कि भाजपा मनरेगा योजना का नाम बदलकर राम के नाम से जोड़ रही है। यह सरकार हर योजना को राम के नाम से जोड़ने में लगी है, जैसे कि राम नाम का पेटेंट ले रखा हो। राम हम सभी के दिलों में हैं। उनके नाम को योजनाओं से जोड़कर भाजपा को कोई फायदा होने वाला नहीं है।

अपराध का गढ़ बनी धर्मनगरी
अरोड़ा ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है। सड़कें पूरी तरह से आज भी जर्जर हैं और कानून व्यवस्था भी चरमराई हुई है। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र अपराध का गढ़ बन चुकी है। यहां बदमाश गर्दन तक उतार ले जाते हैं और पुलिस उनका पता तक नहीं लगा पाती। लगातार गोलियां चल रही हैं और कारोबारियों की हत्याएं हो चुकी हैं। कुरुक्षेत्र ही नहीं लाडवा को भी देखें तो कहीं भी सीएम सिटी नहीं कहा जा सकता। उन्होंने कहा कि शहर को बाईपास जरूर मिलेगा क्योंकि यह भारतमाला -दो परियोजना का ही हिस्सा है।

कुरुक्षेत्र। पत्रकारों से बातचीत करते विधायक अशोक अरोड़ा व अन्य। संवाद

कुरुक्षेत्र। पत्रकारों से बातचीत करते विधायक अशोक अरोड़ा व अन्य। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed