फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   By observing Nirjala Ekadashi, all Ekadashis get the virtuous results.

निर्जला एकादशी के व्रत से सभी एकादशियों का पुण्य फल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
By observing Nirjala Ekadashi, all Ekadashis get the virtuous results.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। मनसा वाचा और कर्मणा से मंगल भावना रखते हुए निर्जला एकादशी का व्रत रखने का काफी महत्व है। 10 जून को सुबह सात बजकर 26 मिनट के बाद एकादशी तिथि शुरू होगी, जो अगले दिन सुबह पांच बजकर 46 मिनट पर संपन्न होगी। आचार्य डॉ. सुरेश मिश्रा ने बताया कि इसे निर्जला, पांडव और भीमसेनी एकादशी भी कहते हैं। निर्जला एकादशी को भगवान विष्णु के लिए व्रत रखा जाता है। मान्यता है कि इस एक दिन के व्रत से संपूर्ण वर्ष की सभी एकादशियों के बराबर पुण्य फल मिलता है।
महाभारत की एक प्रचलित कथा के अनुसार भीम ने एकादशी व्रत के संबंध में वेदव्यास से कहा था मैं एक दिन तो क्या, एक समय भी खाने के बिना नहीं रह सकता। इस कारण से मैं एकादशी व्रत का पुण्य प्राप्त नहीं कर संकूगा। तब वेदव्यास ने ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की निर्जला एकादशी के बारे में बताया। उन्होंने भीम से कहा कि इस एकादशी का व्रत करने से सभी एकादशियों का पुण्य मिल जाएगा। भीम ने इस एकादशी पर व्रत किया था, इसी कारण से इसे भीमसेनी एकादशी कहते हैं।
विज्ञापन

निर्जला एकादशी पर क्या करें
इस तिथि पर निर्जल रहकर यानी बिना पानी पिए व्रत किया जाता है। मनसा वाचा कर्मणा शुभ भावना रखें इसीलिए इसे निर्जला एकादशी कहा जाता है। व्रत करने वाले भक्त पानी भी नहीं पीते हैं। सुबह-शाम भगवान विष्णु की पूजा करते हैं। अगले दिन द्वादशी तिथि पर पूजा-पाठ और ब्राह्मण को भोजन कराने के बाद भोजन ग्रहण करते हैं। इस व्रत में बहुत गर्मी के बीच पानी नहीं पीने के कारण कठिन व्रत माना जाता है। निर्जला एकादशी के दिन भगवान विष्णु को पीले रंग के कपड़े, फल और अन्न अर्पित करने चाहिए। भगवान विष्णु की पूजा के बाद इन चीजों को ब्राह्मण को दान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed