{"_id":"6828e89bbe41ad77a50d0ce0","slug":"by-not-giving-water-to-haryana-punjab-cm-has-forgotten-humanity-nayab-saini-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-135825-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा को पानी न देकर पंजाब के मुख्यमंत्री ने मानवता को भुलाया : नायब सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा को पानी न देकर पंजाब के मुख्यमंत्री ने मानवता को भुलाया : नायब सैनी
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/ लाडवा/बाबैन। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा को पानी न देकर पंजाब के मुख्यमंत्री ने राजनीति को आगे रखकर मानवता को भुलाया है। इस देश में बरसात का पानी प्राकृतिक स्त्रोत है और हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम मानवता के आधार पर एक-एक घर में पीने का पानी पहुंचाएं। अहम पहलू यह है कि पंजाब गुरुओं की धरती रही है। इसी प्रांत पंजाब से हरियाणा बना है। वो हमारे भी गुरु हैं, लेकिन पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरुओं की परपंरा पर भी सवाल उठा रहे हैं।
मुख्यमंत्री अपने विधानसभा क्षेत्र के बुहावी गांव में आयोजित ऑपरेशन सिंदूर तिरंगा यात्रा के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सवाल का जवाब देते हुए कहा कि हमारे घर पर कोई भी आता है तो हम उसको पानी पिलाते हैं। गुरुओं ने भी पानी पिलाने का पुण्य का कार्य बताया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को गुरुओं के संदेश पर चलना चाहिए।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंजाब सरकार ने पंजाब प्रांत के लोगों का शोषण किया है। राजनीति की ऐसी व्यवस्था से पंजाब का युवा वर्ग, किसान वर्ग, महिलाएं और औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले नागरिकों को सुविधाएं नहीं मिल रही है। आने वाले विधानसभा चुनाव में पंजाब में भी भाजपा की सरकार बनेगी। किसान और सरपंच भी उनके पास आकर पंजाब सरकार से होने वाली परेशानियों की जानकारी देते हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा कि पुलिस प्रशासन हर गतिविधि पर नजर रखे हुए है। प्रदेश में जो भी आतंकी गतिविधि से जुड़ा हुआ पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि कर्नल सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह पर किसी भी तरह की टिप्पणी करना दुर्भाग्यपूर्ण है। ये बेटियां हमारे देश का गौरव और गर्व हैं। हमें ऐसे सभी जवानों का सम्मान करना चाहिए, जो सीमा पर हमारी रक्षा के लिए हर समय तैनात हैं। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, भाजपा जिलाध्यक्ष तजेंद्र सिंह गोल्डी,भाजपा नेता सुभाष कलसाना, चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रभारी कैलाश सैनी रविन्द्र सांगवान, डाॅ. गणेश दत्त, दीप सैनी, विनोद शर्मा, रिंकू कश्यप, ऋषिपाल, नायब सिंह पटाख माजरा सहित अन्य गणमान्य लोग व भाजपा नेत्री मौजूद थी।