फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   By fraudulently changing the card, the bank consumer lost 50 thousand rupees

धोखे से कार्ड बदल बैंक उपभोक्ता को लगाई 50 हजार रुपये की चपत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
By fraudulently changing the card, the bank consumer lost 50 thousand rupees
अज्ञात व्यक्तियों ने धोखे से एटीएम बदलकर बैंक उपभोक्ता को 50 हजार रुपये की चपत लगा दी। उपभोक्ता को फोन पर पैसे कटने का मैसेज आने पर ठगी का अहसास हुआ।
विज्ञापन

लाडवा के वार्ड नंबर-4 डेरा निवासी गुलजार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार शाम साढ़े पांच बजे वह अनाज मंडी मेन गेट के पास स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से पैसे निकलवाने गया था। उसने एटीएम से नौ हजार रुपये निकलवाए। उसने दोबारा एटीएम में पैसे निकालने के लिए कार्ड डाला, लेकिन किसी कारणवश ट्रांजेक्शन फेल हो गया। शिकायत में बताया कि एटीएम मशीन के पास पहले से ही खड़े दो व्यक्तियों ने कहा कि इस ट्रांजेक्शन को रद्द कर दो। इस दौरान उन दोनों व्यक्तियों ने उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। उसे उस समय कार्ड बदलने का पता नहीं चला और वह अपने घर चला गया। कुछ समय पश्चात उसके फोन पर उसके बैंक खाते से पैसे निकलवाने का मैसेज आया। उसे समझते देर नहीं लगी कि उक्त दोनों व्यक्तियों ने उसका एटीएम कार्ड बदल लिया है और उसके साथ धोखा हो गया है। जब तक वह अपने एटीएम कार्ड को ब्लॉक करता तब तक अज्ञात व्यक्तियों ने उसके खाते से 50 हजार निकलवा चुके थे। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed