फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   By-elections for the post of Sarpanch in Boda Gram Panchayat and Panch in Ward No. 6 of Saraswati Kheda Colony today

Kurukshetra News: बोडा ग्राम पंचायत में सरपंच पद और सरस्वती खेडा कॉलोनी के वार्ड नंबर छह के पंच पद पर उपचुनाव आज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
By-elections for the post of Sarpanch in Boda Gram Panchayat and Panch in Ward No. 6 of Saraswati Kheda Colony today
पिहोवा। पंचायती राज संस्थाओं के उप चुनाव के तहत गांव बोडा की ग्राम पंचायत में सरपंच पद और गांव सरस्वती खेडा कॉलोनी के वार्ड नंबर छह में पंच पद के लिए रविवार को उप चुनाव करवाया जा रहा है। इन चुनावों के मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सरपंच पद के चुनाव के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला बोडा और पंच पद के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला सरस्वती खेडा कॉलोनी में मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। दोनों स्थानों पर एक-एक मतदान केंद्र स्थापित किया गया है, जहां पर 10 मई को मतदान होंगे।
विज्ञापन

एसडीएम अनिल कुमार दून ने कहा कि खंड पिहोवा की ग्राम पंचायत बोडा में सरपंच पद पर दो प्रत्याशियों व ग्राम पंचायत सरस्वती खेडा कॉलोनी के वार्ड नंबर छह के पंच पद पर दो प्रत्याशियों ने नामांकन दर्ज करवाया गया है। दोनों जगहों पर सुबह आठ बजे से सायं छह बजे तक मतदान करवाया जाएगा। मतदान पूर्ण होने के बाद मतगणना के साथ परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बोडा गाम पंचायत में सरपंच पद को महिला के अलावा कैटेगरी में रखा गया है। इसी तरह सरस्वती खेडा कॉलोनी के वार्ड नंबर छह का पंच पद पिछड़ा वर्ग ए महिला कैटेगरी में रखा गया है। उपचुनाव को शांतिपूर्ण व समयबद्ध तरीके से संपन्न करवाने के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

23 पंच पदों पर 14 निर्विरोध तो आठ पर नहीं आया कोई आवेदन
जिले में रिक्त एक सरपंच पद, 23 पंच पदों पर चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से अधिसूचना जारी की गई थी। रिटर्निंग अधिकारियों की रिपोर्ट के अनुसार 28 अप्रैल को नामांकन वापसी के बाद जिले में 14 पंच निर्विरोध चुने गए हैं। इसके अलावा आठ पंच पदों के लिए कोई भी नामांकन प्राप्त नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed