फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   By donating one's body a person gives life to someone even after death: Prof. Vaidya Kartar Singh

देहदान से व्यक्ति मरणोपरांत भी किसी को देता है जीवनदान : प्रो. वैद्य करतार सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
By donating one's body a person gives life to someone even after death: Prof. Vaidya Kartar Singh
कुरुक्षेत्र। सेक्टर सात निवासी मनोज कुमार सेतिया ने अपने पिता स्व. भगवानदास सेतिया की सांसारिक यात्रा पूर्ण होने पर श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय के आयुर्वेद अध्ययन एवं अनुसंधान संस्थान में वीरवार को देहदान किया। मनोज कुमार सेतिया भारत विकास परिषद के कार्यकर्ता हैं परिषद की प्रेरणा से ही उन्होंने अपने पिता की इच्छा अनुसार चिकित्सकों के शोध के लिए देह का दान किया है। इस जन कल्याण कार्य हेतु श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय एवं भारत विकास परिषद की कुरुक्षेत्र जिला इकाई द्वारा मनोज सेतिया का आभार प्रकट किया गया।
विज्ञापन

आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान ने भगवानदास सेतिया के इस कदम को चिकित्सकों एवं समाज के लिए उपयोगी बताया और कहा कि देहदान महादान है। क्योंकि देहदान से व्यक्ति मरणोपरांत भी किसी को जीवनदान दे जाता है यही नहीं वह ऐसे चिकित्सकों को गढ़ने में भागीदार होता है जो वर्षों तक चिकित्सा सेवा के माध्यम से देश-विदेश में लाखों लोगों की जान बचाता है। विश्वविद्यालय की तरफ से प्रशस्ति पत्र परिवार जन को देहदान करने हेतु दिया गया। स्नातकोत्तर रचना शरीर विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सतीश वत्स, सहायक अध्यापक डॉ. सचिन शर्मा, देहदान इकाई के नोडल अधिकारी डॉ. आशीष नांदल द्वारा देहदान स्वीकार किया गया। इस अवसर पर आयुर्वेदाचार्य प्रथम वर्ष के छात्र एवं छात्राएं तथा सभी स्नातकोत्तर अध्येताओं एवं विभागीय अध्यापकों द्वारा मृत देह के सम्मान में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की और एक शिक्षक की तरह उसका सम्मान करते हुए चिकित्सकीय अध्ययन कार्य में उसके संपूर्ण उपयोग की शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed