फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Buses ran according to the timetable, but the system deteriorated when there were more passengers

Kurukshetra News: समय सारणी के हिसाब से चलीं बसें, ज्यादा सवारियां होने पर बिगड़ी व्यवस्था

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Buses ran according to the timetable, but the system deteriorated when there were more passengers
कुरुक्षेत्र। रक्षाबंधन के बाद घरों के लिए बस पकड़ने के लिए जाते यात्री। संवाद
कुरुक्षेत्र। रक्षाबंधन पर्व के बाद रविवार को समय सारणी के हिसाब से रूटों पर बसें चलीं लेकिन सवारियों की संख्या ज्यादा होने से यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। यात्रियों को बसों के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार को रक्षाबंधन पर रोडवेज विभाग ने 200 बसों और 60 अतिरिक्त चक्कर लगाकर बहनों को बेहतर परिवहन व्यवस्था दी लेकिन रविवार को विभाग की तरफ से न तो कोई अतिरिक्त बस चलाई गई और न ही रूटों पर यात्रियों की संख्या को देखते हुए बसों के चक्कर बढ़ाए गए।
विज्ञापन

दो घंटे तक किया बस का इंतजार : कमलेश
निसिंग वासी कमलेश देवी ने कहा कि वह अपने मायके पंजाब में रक्षाबंधन पर गई थी। शनिवार को किसी भी हाल में नहीं लौट सकती थी। रविवार को बसों में विभाग की तरफ से कोई व्यवस्था देखने को नहीं मिली। बस में डेढ़ से दो घंटे खड़े होकर सफर करना पड़ा। उन्हें कुरुक्षेत्र भी कुछ काम था। काम निपटाने के बाद बस अड्डे पर निसिंग के लिए तीन घंटे तक बस का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामान्य दिनों की तरह चलीं बसें : शेर सिंह
रोडवेज महाप्रबंधक शेर सिंह ने कहा कि दो दिन विभाग ने बिना समय सारणी के बसों को चलाकर महिलाओं को बेहतर परिवहन व्यवस्था मुहैया कराई। रविवार को समय सारणी के अनुसार जिले में 215 बसें रूटों पर चलीं।

कुरुक्षेत्र। रक्षाबंधन के बाद घरों के लिए बस पकड़ने के लिए जाते यात्री। संवाद

कुरुक्षेत्र। रक्षाबंधन के बाद घरों के लिए बस पकड़ने के लिए जाते यात्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed