{"_id":"e96d845cb04d96e3ecd13b1295fe4cb0","slug":"bus-service-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुविधा के साथ परेशानी भी दे गई फ्री सेवा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुविधा के साथ परेशानी भी दे गई फ्री सेवा
ब्यूरो/अमर उजाला कुरुक्षेत्र
Updated Sun, 30 Aug 2015 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षाबंधन पर हरियाणा सरकार द्वारा महिलाओं के लिए दो दिनों तक नि:शुल्क बस यात्रा का महिलाओं ने खूब फायदा उठाया। पूरा दिन महिलाएं चौकों आदि पर खड़ी दिखाई दी। कोई महिला आ रही थी तो कोई जा रही थी। रक्षाबंधन के दिन चौक पर वाहनों पर महिलाओं व बच्चों की भीड़ अधिक होने के बावजूद अंबेडकर चौक पर कोई भी ट्रैफिक पुलिस अधिकारी, कर्मचारी व होमगार्ड तक दिखाई नहीं दिया, जिसके चलते मुसाफिरों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
चौक पर खड़ी महिला सवारी, प्रवीण, रेखा, कुसुम, संगीता, बबली, सोनिया, पूजा, कविता और बेबी आदि ने बताया कि मौजूदा सरकार ने तो महिलाओं के लिए बसों का पूरा प्रबंध किया था, लेकिन चौकों पर वाहन व भीड़ अधिक होने के कारण उनको परेशानी उठानी पड़ी है।
विज्ञापन
वहीं हरियाणा रोडवेज की बसों से उतरकर गंतव्यों तक पहुंचना भी मुश्किल हो गया। ऐसे में निजी वाहन चालकों ने खूब फायदा उठाकर जमकर चांदी कूटी। अंबेडकर चौक पर तो आलम यह था कि यमुनानगर व दिल्ली की ओर आने-जाने वाली सवारियां गर्मी में तपती रही, क्योंकि वहां पर न ही बसों के रुकने का कोई निश्चित स्थान है और न ही सिर छुपाने के लिए शेड की कोई व्यवस्था है।
विज्ञापन