{"_id":"690a59aea649dbf3f00a858a","slug":"bus-passes-for-children-are-not-being-made-in-special-buses-for-the-last-two-months-kurukshetra-news-c-45-1-kur1008-144823-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: स्पेशल बसों में दो माह से बच्चों के नहीं बन पा रहे बस पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: स्पेशल बसों में दो माह से बच्चों के नहीं बन पा रहे बस पास
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बस में टिकट लेकर सफर करते केंद्रीय विद्यालय के बच्चे। संवाद
कुरुक्षेत्र। रोडवेज की स्पेशल बसों में इन दिनों बच्चों को टिकट लेकर सफर करना पड़ रहा है। अतिरिक्त चार्ज के कारण बस पास बनाने में कर्मचारियों को परेशानी आ रही है। रोडवेज विभाग स्पेशल बसों के किराए के अलावा छात्रों से अतिरिक्त 600 रुपये की मांग कर रहा है जबकि विद्यालय प्रशासन अतिरिक्त चार्ज देने से मना कर रहा है।
अतिरिक्त चार्ज के रूप में हर बच्चे को 3600 रुपये ज्यादा देने होंगे। बच्चों को अभी तक छह माह के बस पास के 1200 रुपये देने पड़ रहे हैं। अतिरिक्त चार्ज लागू होने के बाद 4800 रुपये देने होंगे। केंद्रीय विद्यालय के लिए लगी चार बसों में करीब 400 विद्यार्थी सफर कर रहे हैं। एक विद्यार्थी से 600 रुपये अतिरिक्त चार्ज किए जाने के परिवहन विभाग के नियम हैं।
विद्यालय प्रशासन को लिखा जा चुका पत्र, नहीं बनवा रहा बस पास : शेर सिंह
रोडवेज महाप्रबंधक शेर सिंह का कहना है कि रोडवेज विभाग की तरफ से बस पास बनाए जा रहे हैं। इस संबंध में विद्यालय प्रशासन को लिखा जा चुका है। बस पास बनवाने में विद्यालय प्रशासन कोई गंभीरता नहीं दिखा रहा। बस पास न होने के कारण छात्रों को टिकट लेकर सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
रोडवेज विभाग ने लगाया अतिरिक्त चार्ज : बस्ती राम
केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य बस्ती राम का कहना है कि विभाग ने विद्यार्थियों से 3600 रुपये अतिरिक्त चार्ज वसूले जाने के लिए उन्हें पत्र भेजा है। ऐसे में बच्चों को ज्यादा पैसे देने होंगे जिसका अभिभावक विरोध कर रहे हैं। रोडवेज कर्मचारियों से सेटलमेंट पर बातचीत चल रही है। जल्द ही समस्या का समाधान होने की उम्मीद है।