फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Bus going from Delhi to Katra overturned, 10 injured

Kurukshetra News: दिल्ली से कटरा जा रही बस पलटी, 10 जख्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Bus going from Delhi to Katra overturned, 10 injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। दिल्ली से कटरा जा रही टूर एवं ट्रैवल्स की एक बस नेशनल हाईवे 44 पर अल सुबह करीब तीन बजे पिपली से शाहाबाद के बीच हादसे का शिकार हो गई।
बस डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई, जिसमें 39 सवारियां थीं। इनमें से 10 से ज्यादा लोगों को चोट आईं जबकि अन्य सवारी भी भयभीत हो गईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। एंबुलेंस व फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर बुलाया और बस का कांच तोड़कर सवारियों को बाहर निकाला, जिसके बाद घायलों को शाहाबाद के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया।
पुलिस ने बिहार के नालंदा निवासी अर्चित ज्ञान (23) की शिकायत पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। उन्होंने बताया कि चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से बस चला रहा था, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है। अर्चित ने बताया कि वह अपने दोस्त आकाशदीप और अनीश राज के साथ कटरा जा रहा था। बस में जयपुर के गौतम चटवानी और गुरुग्राम के अमित छाबडा़ भी सवार थे और उनके साथ अन्य सवारियों ने भी चालक को धीमा चलाने को कहा लेकिन चालक ने ध्यान नहीं दिया। हादसे के बाद सवारियों को बस का कांच तोड़कर बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

पुलिस ने कई घायल नजदीकी अस्पतालों में भेजे, जबकि अर्चित, आकाशदीप, अनीश, गौतम और अमित सहित कई घायल सवारियां प्राइवेट गाड़ी से निजी अस्पताल पहुंची, जहां उन्हें प्राथमिक इलाज देने के बाद घर भेज दिया गया। अर्चित ने बताया कि हादसे में उनका मोबाइल मौके पर गिर गया और नहीं मिला। उन्होंने चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सदर थाना प्रभारी बलजीत सिंह का कहना है कि आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जो हादसे के तत्काल बाद मौके से भागने में कामयाब रहा। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed