{"_id":"62572e99e78591138573da56","slug":"bus-facility-hostel-fee-and-mess-charge-should-be-withdrawn-for-girl-students-kurukshetra-news-knl1048765141","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं के लिए शुरू हो बस सुविधा, छात्रावास शुल्क और मेस चार्ज वापस लिया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं के लिए शुरू हो बस सुविधा, छात्रावास शुल्क और मेस चार्ज वापस लिया जाए
विज्ञापन
Bus facility, hostel fee and mess charge should be withdrawn for girl students
- फोटो : Kurukshetra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में संयुक्त छात्र मोर्चा के बैनर तले बुधवार को भारी संख्या में विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। छात्राओं के लिए बस सुविधा शुरू कराने, छात्रावास शुल्क और मेस चार्ज वापस लेने अन्य कई मांगों के समर्थन में सभी विद्यार्थी जवाहर लाल पुस्तकालय के बाहर एकत्रित हुए। यहां से नारेबाजी करते हुए कुलपति कार्यालय की ओर रवाना हुए लेकिन सुरक्षा के लिहाज से कुलपति कार्यालय तक जाने वाले मुख्य मार्ग पर भारी पुलिस बल और सुरक्षा कर्मचारी तैनात किए गए और विवाद बढ़ता देख विवि. प्रशासन ने विद्यार्थियों से यही बातचीत करना उचित समझा। यहां विश्वविद्यालय के डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर डॉ. अनील वशिष्ट, प्रोक्टर डॉ. सुनील ढींगरा, पुरुष छात्रावास के चीफ वार्डन प्रो. दिनेश राणा और महिला छात्रावास की चीफ वार्डन प्रो. नीलम ढांडा ने मौके पर पहुंच विद्यार्थियों की समस्याएं सुनी।
विद्यार्थियों ने कहा कि छात्रावास शुल्क पुराने नियमों के तहत लिया जाए, सर्वेंट चार्ज पहले न लिया जाए। छात्रावास में न रहने पर विद्यार्थियों से 20 दिन की डाइट का चार्ज न वसूल किया जाए। खाने की गुणवत्ता में सुधार किया जाए। विश्वविद्यालय के सभी पाठ्यक्रमों को एसएफएस से बजटिड में समायोजित किया जाए। विवि. परिसर में विभाग से छात्रावास तक विशेष बस की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। इसके साथ ही विश्वविद्यालय के सभी शौचालयों की मरम्मत कराई जाए और अंतिम वर्ष के पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं ऑनलाइन आयोजित कराई जाए। इस दौरान डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. अनिल वशिष्ट ने कहा कि दिसंबर से मार्च तक जो विद्यार्थी जितने दिन छात्रावास में रहा, उसको उतने ही दिन का शुल्क देना होगा। इसके साथ ही देरी से शुल्क जमा कराने वाले सभी विद्यार्थियों का जुर्माना माफ किया गया है। इतना ही नहीं, तीन जनवरी से तीन फरवरी तक का मासिक शुल्क माफ किया गया है और दिव्यांग विद्यार्थियों को पहले की तरह सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। जो विद्यार्थी छात्रावास शुल्क की दूसरी किस्त जमा करा चुके हैं, उनको रिफंड की जाएगी और जिन्होंने नहीं कराई उनकी पहली किस्त में समायोजित किया जाएगा। इसके लिए विद्यार्थियों को चीफ वार्डन के नाम पत्र लिखना होगा।
प्रो. अनिल वशिष्ट ने आश्वासन दिया है कि विवि. परिसर में छात्राओं के लिए बस सुविधा शुरू की जाएगी। इसके अलावा विद्यार्थियों की जो भी अन्य लंबित मांगें है, उन सभी मांगों पर संज्ञान लिया जाएगा। इस मौके पर विकास बलाही, दीपेंद्र बराड़, अजय खटकड़, प्रदीप, नितिश, साहिल मान, सुमित छोक्कर और देवांश नरवाल सहित भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।