{"_id":"0c2816f3d4073d52dfdd01c19e3aeb5d","slug":"bus-driver-take-deep-cut-one-die-6-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस चालक ने मारा कट, एक की मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस चालक ने मारा कट, एक की मत
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
Updated Thu, 14 Jan 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस चालक द्वारा विपरीत दिशा में लापरवाही से बस को चलाते हुए मारा गया कट
विज्ञापन
बस में सवार युवकों पर भारी पड़ गया। कट लगते ही आधा दर्जन युवक खिड़की से
नीचे गिर पड़े।
इनमें से एक मौत हो गई, जबकि अन्य को चोटें आई। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। हरियाणा रोडवेज की एक बस पिहोवा से शाहबाद जा रही थी। लगभग साढ़े 10 बजे बस चालक ने बस को शाहबाद में पुल के पास विपरीत दिशा में लाते हुए पहले साहा की ओर मोड़ दिया। इसके साथ ही शाहबाद की ओर कट मार दिया।
इसी दौरान बस के दरवाजे पर खड़े गांव बोरीपुर निवासी लगभग 21 वर्षीय अमरीक सिंह सहित आधा दर्जन युवक नीचे गिर पड़े। इनमें अमरीक सबसे नीचे दब गया। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। अन्य को हल्की चोटें आई।
रोडवेज कर्मियों और अन्य यात्रियों ने घायल अमरीक को उसी समय शाहबाद स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। उसे गंभीर हालत में कुरुक्षेत्र सिविल अस्पताल भेज दिया गया। यहां आने पर उसने लगभग साढ़े पांच बजे दम तोड़ दिया। इसकी सूचना मिलने पर अस्पताल आए उसके पिता कर्मचंद व अन्य परिजनों ने डाक्टरों पर लापरवाही के आरोप लगाए।
डाक्टरों ने बताया कि उसे गंभीर चोट के चलते परिजनों ने पानी पिला दिया। इसकी वजह से उसके फेफड़ों में गड़बड़ी हो गई। इसी कारण उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और मृतक के परिजनों की शिकायत पर आरोपी बस चालक सज्जन कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
चालक की लापरवाही से हुआ हादसा : राजकुमार
मामले की जांच कर रहे एएसआई राजकुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसमें उसके परिजनो ने चालक पर लापरवाही के आरोप लगाए है। चालक ने बस को विपरित दिशा में चलाते हुए कट मार दिया, जिसके चलते ही उक्त सभी युवक बस से नीचे गिर गए।