फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Burned copies in the morning and expressed gratitude when the order was returned in the evening.

Kurukshetra News: सुबह जलाईं प्रतियां तो शाम को आदेश वापस होने जताया आभार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
Burned copies in the morning and expressed gratitude when the order was returned in the evening.
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय स्वास्थ्य संघ एनएचएम कर्मियों ने सुबह एलएनजेपी अस्पताल में सेवा नियम फ्रीज करने के आदेश की प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शन किया साथ ही उन्होंने अधिकारियों की मंशा पर भी सवाल उठाए, मगर शाम को आदेश वापस लिए जाने पर कर्मियों ने सरकार का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष पंकज आत्रेय ने बताया कि कर्मचारियों ने संगठन के आह्वान पर इस पत्र की प्रतियां जलाकर काली दिवाली मनाने की घोषणा की थी लेकिन निदेशक कार्यालय की तरफ से इस पत्र को निरस्त करने के आदेश जारी होने के बाद सबने खुशी का इजहार किया। आरोप लगाया कि सरकार के उच्च अधिकारियों की मंशा एनएचएम के प्रति ठीक नहीं है। द्वेष भावना के साथ उन्होंने त्योहार के ठीक दो दिन पहले यह कृत्य किया था, जिससे सभी एनएचएम कर्मचारियों में रोष था।
विज्ञापन

बताया कि आदेश वापस होने के बाद अधिकारी जान चुके हैं कि कर्मी किसी से कम नहीं है। संगठनात्मक तौर पर हर संभव प्रयास करेंगे कि एनएचएम का नियमितीकरण हो, 58 साल की जॉब सिक्योरिटी मिले, या सेवांत-पे कमीशन का मामला व अन्य मांग पूरी की जाएं। इस मौके पर विकास, आदित्य, मोनिका, प्रीति, बलवान, लोकेश, अनिल, परमजीत, जसपाल, गुलशन, नरेंद्र समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed