{"_id":"65e631b5464fb1a0ba074c5e","slug":"bura-sirohi-khap-will-run-awareness-campaign-against-social-evils-ranbir-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-114705-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूरा सिरोही खाप सामाजिक बुराइयों के खिलाफ चलाएगा जागरूकता अभियान : रणबीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूरा सिरोही खाप सामाजिक बुराइयों के खिलाफ चलाएगा जागरूकता अभियान : रणबीर
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सर्व बूरा सिरोही खाप भारतवर्ष के अध्यक्ष व किरमच के सरपंच रणबीर सिंह बूरा ने कहा है कि सर्व बूरा सिरोही खाप का 11वां वार्षिक स्थापना दिवस गत दिवस जिला भिवानी के गांव प्रेमनगर में धूमधाम के साथ मनाया गया। स्थापना दिवस के दौरान समाज के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान समस्त बूरा खाप की तरफ से किसान आंदोलन का पूरजोर समर्थन किया गया। प्रधान रणबीर बूरा ने जानकारी देते हुए बताया कि समारोह के दौरान समाज के लोगों में विभिन्न विषयों को लेकर गहनता से चर्चा हुई और युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक, महिला शिक्षा व नारी उत्थान, आज के युग में संयुक्त परिवारों का महत्व, दहेज प्रथा व पाखंड और अंधविश्वास के खिलाफ प्रचार, सामाजिक सौहार्द व भाईचारा बनाए रखने पर विशेष रूप से जोर दिया गया।
उन्होंने कहा कि सम्मेलन में उत्कृष्ट योगदान देने वाले जिसमें दहेज रहित शादी करने वाले परिवारों, खेल में उत्कृष्ट योगदान देने वाले खिलाड़ियों, पर्यावरण संरक्षण में विशेष योगदान देने वाले व समाज में विशेष योगदान देने वाले लोगों को विशेष रूप से सिरोही रत्न पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन में महासचिव आर्य दिलबाग सिंह, मास्टर जयपाल, रमेश बूरा, सरपंच सूचा सिंह बूरा, दया किशन, प्रेम बूरा, मास्टर मानसिंह, मास्टर रामचंद्र बूरा, सरपंच सतनारायण बूरा, राजेश बूरा, नसीब बूरा, अनिल सरपंच, गुलाब बूरा के अलावा सैकड़ों की संख्या में सर्व बूरा सिरोही खाप के गणमान्य जन मौजूद रहे।