फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   bumper voting in second round

छा गए मतदाता

Mon, 18 Jan 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र Updated Mon, 18 Jan 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
bumper voting in second round
पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में शाहाबाद और इस्माईलाबाद ब्लॉक में 117 पंचायतों के लिए रविवार को छुटपुट कहासुनी और घटनाओं के बीच मतदान शांतिपूर्वक रहा।
विज्ञापन


मतदाताओं ने प्रथम चरण में हुए मतदान के प्रतिशत को पीछे छोड़ 89 प्रतिशत मतदान किया। प्रथम चरण में थानेसर और पिहोवा में 80 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार शाहाबाद और इस्माईलाबाद के 89 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने अधिकार का प्रयोग किया।

दोनों खंडों में इक्का-दुक्का स्थानों को छोड़ स्थिति शांतिपूर्ण रही। कुछ स्थानों पर ईवीएम शुरू होने में परेशानी आई, लेकिन हालात संभालते हुए मतदान शुरू करवा दिया गया। सुबह मतदान की गति धीमी रही, लेकिन 12 बजे से पहले ही इस्माईलाबाद में 50 प्रतिशत तक मतदान हो चुका था।
विज्ञापन


हालांकि, शाहाबाद में मतदान प्रतिशत कम रहा। पूरे जिले में 12 बजे तक 38 प्रतिशत मतदान रहा। दिन चढ़ने के साथ ही मतदाताओं की लंबी लाइनें मतदान केंद्रों पर लगने लग गईं। दोनों ब्लॉक से 1,42,483 मतदाताओं में 1,27,057 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला चुनाव अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सीजी रजीनिकांतन ने कहा कि 17 जनवरी को  सुबह 7.30 बजे से सभी बूथों पर मतदान शुरू हो गया था। कुरुक्षेत्र जिले के दोनों ब्लाकों में कुल 282 बूथ बनाए गए थे। जिला परिषद सदस्य पद के लिए 17 वार्डों में 119 प्रत्याशी और ब्लाक समिति के लिए 168 पदों में से 227  प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।

इस तरह दोनों ब्लॉकों में सरपंच के 117 पदों में से 112 पदों पर 384 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा। इनमें से पांच पदों पर सहमति से सरपंच चुना गया। शाहबाद में सरपंच पद के 244 और ईस्मालाबाद में सरंपच पद के लिए 140 प्रत्याशी मैदान थे। दोनों ब्लॉक में 117 पंचायतों के 282 बूथों पर मतदान हुआ।

शाहबाद में हुआ 90.4 प्रतिशत मतदान : एसडीएम  
चुनाव अधिकारी एसडीएम हवा सिंह ने बताया कि ब्लॉक शाहबाद में सरंपच, जिला परिषद, पंच और ब्लॉक समिति सदस्य पद के लिए कुल 81,685 में से 73,830ने अपने मत का प्रयोग किया। इस ब्लाक में कुल 154 बूथ बनाए गए थे।

इन बूथों पर कुल  करीब एक हजार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। शाहाबाद ब्लॉक में 71 पंचायतों के लिए मतदान हुआ। शाहाबाद में रिकॉर्ड  90.4 प्रतिशत मतदान हुआ।

ईस्माइलाबाद में 87.5 प्रतिशत रहा
चुनाव अधिकारी एवं डीएफएससी ने बताया कि ईस्मालाबाद ब्लाक में 60,798 मतदाताओं में से 53,227 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। इस्माईलाबाद में रिकॉर्ड 87.5 प्रतिशत मतदान  हुआ। ब्लॉक में 128 पोलिंग बूथ स्थापित किए गए थे।



इन गांवों में सहमति से बने सरपंच
डीडीपीओ कपिल शर्मा ने बताया कि दोनों ब्लाकों में शाहाबाद के गांव ढोला माजरा में सपना रानी को सहमति से सरपंच चुना गया। कलसानी से गुरमीत सिंह, गांव खानपुर जटान से केहर चंद, मोहिदीनपुर से रीना देवी को सर्वसम्मति से सरपंच  चुना गया था।  इस्माईलाबाद के डेरा सूरजगढ़ में भी पंचायत सर्वसम्मति से चुनी गई।

ब्लॉक    शाहाबाद
पद    सीट    उम्मीदवार
पंच    617    366       
सरपंच    75    244
पंचायत समिति सदस्य    24    100      

ब्लॉक इस्माईलाबाद
पद    सीट    उम्मीदवार
पंच    373    657
सरपंच    42    140
पंचायत समिति सदस्य    18    68

दूसरा चरण में कितने चुने गए निर्विरोध
पद    शाहाबाद    इस्माईलाबाद
पंच    423    235
सरपंच    4    01
पंचायत समिति सदस्य    0    01


बूथ    शाहाबाद    इस्माईलाबाद
कुल बूथ    154    128
संवेदनशील    65    19
अति संवेदनशील    13    9

पुलिसकर्मी सुरक्षा में
16 इंस्पेक्टर, 878  पुलिसकर्मी (महिला व पुरुष), 350 होमगार्ड्स के जवान।
पोलिंग पार्टियां
282 (प्रत्येक बूथ पर पांच कर्मचारी), रिजर्व टीम अतिरिक्त। करीब 1400 कर्मचारी व अधिकारी ड्यूटी पर।

 
ब्लॉक इस्माईलाबाद

गांव नाम    सरपंच नाम
इस्माईलाबाद    संजीव कुमार
थांदडा    सुरजीत सिंह
जलबेहडा    संतोष रानी
लोटनी    जरनैल सिंह
गंगहेडी    गुरदेव सिंह
कंथला    गुरनाम सिंह
मलिकपुर    राजरानी
नैसी    प्रिया शर्मा
टबरा    सुभाष
शेरगढ़    राजविंद्र कौर
तंगोली    सत्यवान
थडौली    मनदीप कौर
ठोल    निर्मल कुमार
मंधेडी    गुरविंद्र सिंह
ठसका अली    चंद्रभान
सैनी माजरा    कृष्ण कुमार
चम्मूकलां    लाल सिंह
ठसका मीरांजी    दिलबाग सिंह
कुम्हार माजरा    मनुख सिंह
फतेहगढ़ चम्मू    गुरप्रीत कौर
ढ़ल्ला माजरा    सतबीर सिंह
बसंतपुर    अनीता देवी
अजरावर    सुरजीत सिंह
खेड़ी शहीदां    अनिल कुमार
शांतिनगर    राजविंद्र कौर
गौरखा    गुरनाम सिंह
माजरीकलां    रामपाल
रोहटी    शिखा देवी
झांसा    मीनू मल्ल
सलपानी कलां    मेवा सिंह
सलपानी खुर्द    हरमनप्रीत कौर
गोगपुर    देवेंद्र सिंह
अजराना खुर्द    गुरदेव सिंह
मांडी    रोमा देवी
बचकी    विरेंद्र सिंह
डेरा सूरजगढ़    जसविंद्र सिंह
पिपली माजरा    परमजीत कौर
भूस्तला    राजेंद्र सिंह
झिमरेहडी    नीलम देवी
दुनिया माजरा    जयचंद
मेघा माजरा    जयवंत सिंह
अजमदपुर    सर्वजीत कौर


 
शाहाबाद ब्लॉक के विजेता सरपंच
गांव    विजेता 
    
अहमदपुर    नरेश कुमार   
अटवान    विक्रम सिंह  
बकाना    जतिन्द्र कौर   
बडाम    ओम प्रकाश
बोकर माजरा   परमजीत सिंह
बीबीपुर    परमजीत कौर
बिजड़पुर    चरणजीत कौर
चनारथल    जसविन्द्र कौर
चढूनी जाटान    बलकार सिंह
छपरा    कर्मबीर
छपरी    संदीप कुमार
छोड़पुर    दलजीत कौर
डाडलू    मीना देवी
दामली    शबेक सिंह
दाऊमाजरा    राजेश कुमार
दयालनगर    ओम प्रकाश
डीग    कृष्ण कुमार
ढकाला    मलकीत सिंह
ढंगाली    सोनिया
धंतौड़ी    नीलम रानी
ढोलामाजरा    सपना रानी
फतहगढ़ झरौली    सुरेन्द्र सिंह
गोलपुरा    लक्ष्मी देवी
गोरीपुर    मोनिका
गुमटी    धर्मबीर
हबाना    जयभगवान
हल्दाहेड़ी    परमिन्द्र कौर
हरिपुर    करनैल सिंह
जैनपुर    अमरजीत कौर
जंधेड़ी    बलविंद्र कौर
झरौली खुर्द    हरतिंद्र पाल सिंह
जोगीमाजरा    बलविंद्र
काहनगढ़    सुखविन्द्र कौर
कलसाना    अमित कक्कड़
कलसानी    सर्वजीत सिंह   
कल्याणा    परपिंद्र संधू
कतलाहरी    बलजिन्द्र कौर
खानपुर जाटान    केहर चंद
खरींडवा    संतरेश देवी
खेड़ा    सुप्रभा
किशनगढ़    रणजीत सिंह
लंडी    अमरीक सिंह
मामूमाजरा    अमरजीत सिंह   
मोहनपुर    जंगबीर सिंह
मोहदीनपुर    रीना देवी
मुगलमाजरा    रणजीत सिंह
नगला    रमन कौशल
नई बस्ती नलवी    रीना सैनी
नारायणगढ़    संदीप कुमार
पाडलू    हरप्रीत सिंह
रामनगर (ओ)  मीनू शर्मा
रतनगढ़    विक्रमजीत
सैदपुर बरवालिया  टोनी
शहजादपुर पट्टी    शरणजीत सिंह
सुरखपुर    शीशपाल
तंगौर    नेत्रपाल
तंगौरी    संगीता रानी
त्यौड़ा    केसर सिंह
तिगरी   अमरजीत कौर 
यारा    विनोद सैनी
यारी    मनजीत कौर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed