{"_id":"67f82044d74a4863ae007e29","slug":"bullets-fired-at-ielts-centre-one-person-got-shot-seriously-injured-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-134049-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: आइलेट्स सेंटर पर बरसाईं गोलियां, एक को गोली लगी, गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: आइलेट्स सेंटर पर बरसाईं गोलियां, एक को गोली लगी, गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/शाहाबाद। लाडवा रोड पर स्थित द पीआर ग्लोबल आइलेट्स एवं पीटीई कोचिंग सेंटर में दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं, जिसमें सेंटर पर कार्यरत युवती के पिता पीठ में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। बदमाशों ने पांच से छह राउंड फायरिंग की और तीन गैंगस्टरों के नाम लिखी एक पर्ची काउंटर पर छोड़ी है। बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए है। वारदात को रंगदारी से जोड़कर देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि सेंटर संचालक के पास विदेशी नंबर से एक करोड़ रुपये की रंगदारी के लिए कॉल की गई थी लेकिन पुलिस इसकी पुष्टि करने पर चुप्पी साध रही है।
हमलावर हाईटेक हथियारों के साथ बाइक पर सवार होकर सेंटर के बाहर पहुंचे। वे पहली मंजिल पर सीढि़यों के जरिए सेंटर में घुसे और रिसेप्शन काउंटर के पास खड़े होकर फायरिंग शुरू कर दी। गोलियां तीन दीवारों को पार करतीं हुईं संचालक के कमरे तक जा पहुंचीं। इसी बीच क्लास रूम तक गोलियां पहुंचीं तो पढ़ाई कर रहे बच्चे और शिक्षक दहशत में आ गए। चीख-पुकार के बीच सभी डेस्क के नीचे छिप गए।
पुलिस का कहना है कि वारदात दहशत फैलाने के इरादे से की गई। हमलावरों ने फायरिंग के बाद रिसेप्शन पर एक पत्र छोड़ा है। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया है, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए सीआईए, एसआईटी सहित छह टीमें लगी रहीं लेकिन देर रात तक फायरिंग करने वाले बदमाशों का सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन
एक दिन पहले भी सेंटर पर आए थे आरोपी
सीसीटीवी फुटेज से खुलासा हुआ कि फायरिंग करने वाले दोनों युवक बुधवार दोपहर के समय भी सेंटर पर आए थे। उन्होंने रिसेप्शन से कनाडा जाने की जानकारी ली और फिर वहां से चले गए।
बेटी को खाना देने आया था भूषण
गोली लगने से घायल हुए व्यक्ति की पहचान शाहाबाद के रहने वाले भूषण कुमार के रूप में हुई है। वे अपनी बेटी भारती को खाना देने पहुंचे थे। भारती सेंटर में रिसेप्शनिस्ट है। गोली लगने से वे लहूलुहान होकर गिर पड़े। उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से परिजन उन्हें निजी अस्पताल में ले गए। ऑपरेशन के बाद गोली निकाल दी गई लेकिन देर रात तक उनकी हालत स्थिर रही।
बड़ा हादसा टला, मची दहशत
वारदात के समय सेंटर में संचालक सहित 10 से 11 स्टाफ और करीब 20 बच्चे मौजूद थे। गोली केवल रिसेप्शन एरिया में खड़े भूषण कुमार को लगी। शिक्षक कशिश ने बताया कि पहली गोली चलते ही सभी स्टाफ और बच्चे नीचे बैठ गए, जिससे अन्य किसी को नुकसान नहीं हुआ। गोली करीब पांच फीट ऊपर से गुजरी। इसके बाद बच्चे व स्टाफ सदस्य दहशत में आ गए।
हर एंगल से की जा रही जांच, जल्द काबू कर लिए जाएंगे आरोपी : एसपी
एसपी वरुण सिंगला ने माना कि सेंटर पर पांच राउंड गोलियां चली हैं। वारदात के बाद भागे आरोपियों को काबू करने के लिए एसआईटी व सीआईए सहित छह टीमें लगी है। सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं और हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है। काउंटर पर पर्ची छोड़े जाने व रंगदारी मांगे जाने पर कहा कि अभी मामले की जांच की जा रही है।