फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Bullets echoed again in Kurukshetra Criminals fired more than 10 rounds threw slip with Kaushal Gang written

कुरुक्षेत्र में होटल की पार्किंग में अंधाधुंध फायरिंग: कौशल गैंग की पर्ची बरामद, लोगों में दहशत का माहौल

Thu, 26 Jun 2025 09:45 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 26 Jun 2025 09:45 AM IST
सार

कुरुक्षेत्र के शाहबाद में हाल के दिनों में फायरिंग की तीसरी बड़ी वारदात है। बीते 13 जून को शराब ठेकेदार शांतनु की मीना मार्केट के पास बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिसमें उन्हें 7 गोलियां लगी थीं।

विज्ञापन
Bullets echoed again in Kurukshetra Criminals fired more than 10 rounds threw slip with Kaushal Gang written
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

कुरुक्षेत्र के शाहबाद में नेशनल हाईवे पर स्थित अमन होटल की पार्किंग में बुधवार देर रात बुलेट बाइक सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत फैला दी। बदमाशों ने 10 से अधिक राउंड गोलियां चलाईं, जिससे कई वाहनों के शीशे टूट गए। गनीमत रही कि इस हमले में किसी को गोली नहीं लगी। फायरिंग के बाद बदमाशों ने एक पर्ची फेंकी, जिस पर "कौशल गैंग" लिखा था, और अंबाला की ओर फरार हो गए।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी रामकुमार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने बताया कि बदमाश सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए हैं। डीएसपी रामकुमार ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज और बदमाशों द्वारा फेंकी गई पर्ची को कब्जे में ले लिया गया है। पर्ची पर सिर्फ 'कौशल गैंग' लिखा है, लेकिन यह अभी जांच का विषय है।" पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और आसपास के क्षेत्रों में नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


यह घटना शाहबाद में हाल के दिनों में फायरिंग की तीसरी बड़ी वारदात है। बीते 13 जून को शराब ठेकेदार शांतनु की मीना मार्केट के पास बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिसमें उन्हें 7 गोलियां लगी थीं। इससे पहले, एक आईलेट सेंटर पर भी फायरिंग हुई थी, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया था। इन लगातार घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में इस फायरिंग को आपसी रंजिश या गैंगवार से जोड़ा जा रहा है। डीएसपी रामकुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच की जा रही है और बदमाशों की पहचान के लिए फोरेंसिक साक्ष्यों का विश्लेषण किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed