फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Bull hits old man, serious

Kurukshetra News: सांड ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 06:17 AM IST
विज्ञापन
Bull hits old man, serious
कुरुक्षेत्र। पंजाबी धर्मशाला के पास आपस में लड़ते हुए दो सांडों ने एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी, जिससे बुजुर्ग बुरी तरह से जख्मी हो गया। उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बालाराम 60 निवासी बारना ने बताया कि वह शाम को पंजाबी धर्मशाला में आयोजित एक कार्यक्रम में आया था। कार्यक्रम के समाप्त होने के बाद वह सात बजे के करीब सड़क क्रॉस कर रहा था। इसी दौरान दो सांड लड़ते हुए आए और उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सिर के बल सड़क पर गिरकर जख्मी हो गया। उसके सिर और ठोड़ी पर गहरी चोट लगी। आसपास के लोगों ने लहूलुहान अवस्था में उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

उधर, घटना के बाद से परिजन और आसपास के लोगों में प्रशासन के खिलाफ रोष पनप रहा है। उनका आरोप है कि कई बड़ी घटनाओं के बाद भी प्रशासन सोया हुआ है। घटना होने के बाद प्रशासन खानापूर्ति करने के लिए गोवंश पकड़ने का अभियान चलाता था, मगर एक दिन अभियान चलाने के बाद भूल जाता है। गौर हो, 27 जुलाई को पटेल नगर में प्रसव पूर्व एक गाय ने बुजुर्ग महिला पर हमला किया था। इस हमले में महिला गुरदीप कौर की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद लोगाें ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया था। उसके कुछ दिन बाद प्रशासन ने गोवंश को पकड़ने का अभियान चलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed