{"_id":"6227c7cefd0e0f418872eb3b","slug":"budget-will-also-be-provided-by-the-state-government-for-the-ring-road-bypass-of-kurukshetra-sudha-kurukshetra-news-knl1012826175","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र के रिंग रोड बाईपास के लिए राज्य सरकार की तरफ से भी उपलब्ध कराया जाएगा बजट :सुधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र के रिंग रोड बाईपास के लिए राज्य सरकार की तरफ से भी उपलब्ध कराया जाएगा बजट :सुधा
विज्ञापन
बजट-2022-23 के पिटारे से मुख्यमंत्री ने इस बार धर्मनगरी को मनोहर सौगात दी है। धर्मनगरी को एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में उभारने के लिए योजना तैयार की गई है। बजट में गीता जन्म स्थली ज्योतिसर में एक थीम पार्क स्थापित करने का प्रस्ताव है, जिसमें आधुनिक प्रौद्योगिकी का लाभ उठाकर महाभारत के युद्ध को प्रदर्शित किया जाएगा। सरकार ने लगभग 205 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत की परियोजना की स्वीकृति दी है। वहीं कृष्णा सर्किट योजना के तहत भारत सरकार की 97.34 करोड़ रुपये की सहायता से श्रीमद्भगवतगीता और महाभारत से संबंधित विभिन्न विषयों पर 3डी मल्टी मीडिया शो, चित्रों और कलाकृतियों, परिक्रमा पथ और ब्रह्मसरोवर की अग्रभाग में लाइटिंग का कार्य शुरू करने का प्रस्ताव है। धर्मनगरी के लिए इन प्रस्तावों की घोषणाओं से निश्चित ही विकास के पंख लगने वाले हैं। बजट के अंदर कुरुक्षेत्र में एक नर्सिंग कॉलेज खोले जाने का भी प्रावधान है।
इसके अलावा जिले में पीएचसी सीएचसी को अपग्रेड किया जाएगा। वहीं राजकीय स्कूलों के विद्यार्थियों को टैब दिए जाएंगे। इसके साथ-साथ कुरुक्षेत्र के रिंग रोड बाईपास के लिए राज्य सरकार की तरफ से भी बजट उपलब्ध कराया जाएगा। इस बाईपास के निर्माण का प्रस्ताव भारत माला प्रोजेक्ट के तहत पहले से ही किया जा चुका है और इसके लिए केंद्र सरकार की तरफ से भी बजट उपलब्ध कराया जाएगा। फिलहाल प्रदेश सरकार ने इस बजट के लिए प्रदेश के कोटे का बजट तय करने का प्रावधान किया है।
सीएम ने धर्मनगरी का रखा ख्याल : विधायक
विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि बजट में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने धर्मनगरी का खास ख्याल रखा है। थीम पार्क प्रोजेक्ट के लिए 205 करोड़ का प्रावधान बहुत बड़ी बात है। बजट में इसके साथ-साथ सरकार का आगामी शैक्षणिक सत्र से एक नया स्कूल स्वास्थ्य कार्यक्रम शुरू करने का प्रस्ताव है, जिसके तहत स्कूलों में पढ़ने वाले 25 लाख विद्यार्थियों की वर्ष में दो बार स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। स्कूल गुणवत्तापरक शिक्षा प्राप्त करने के साथ-साथ बच्चों को गुणवत्ता परक स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के केंद्रों के रूप में भी काम करेंगे और ऐसी स्वास्थ्य समस्याओं के उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) तथा जिला अस्पतालों के साथ जोड़े जाएंगे।
विज्ञापन
किसान मजदूर कमेरे वर्ग के साथ बजट में छलावा : मेवा सिंह
लाडवा विधायक मेवा सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसान, मजदूर, कमेरे वर्ग के साथ बजट में छलावा किया है। सरकार ने बजट में आंकड़ों का खेल दिखाकर जनता को ठगने का काम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था। किसानों की आमदनी तो दुगनी नहीं हुई पर किसान, मजदूर पर महंगाई का डबल अटैक जरूर हुआ है। बजट में किसी नए प्रोजेक्ट का नाम तो दूर, पुरानी लंबित मांगों पर भी कोई विचार सरकार द्वारा नहीं किया गया है।
पूर्व मंत्री ने जनविरोधी बताया बजट
पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक अरोड़ा ने विधानसभा में प्रस्तुत किए गए बजट को जनविरोधी बताते हुए कहा कि पहले से ही कर्जे के बोझ में डूबा हुआ हरियाणा प्रस्तुत किए गए बजट से और अधिक कर्जदार होगा। इस बजट से प्रदेश पर 2 लाख 43 हजार करोड़ का कर्जा हो जाएगा, जबकि कांग्रेस सरकार जाते हुए केवल मात्र 60 हजार करोड़ का कर्ज छोड़कर गई थी। अरोड़ा ने कहा कि कुल बजट का 31.79 प्रतिशत ब्याज तथा कर्जे के भुगतान की किस्तों में जाएगा जबकि 37.25 प्रतिशत कर्मचारियों के वेतन तथा पेंशन इत्यादि पर खर्च होगा। इस प्रकार लगभग 69 प्रतिशत राशि इन दोनों मदों में खर्च होगी। प्रदेश में विकास का खोखला दावा करने वाली सरकार विकास कहां से कराएगी।
धर्मनगरी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने का विजन
कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा ने कहा कि कुरुक्षेत्र को लेकर मुख्यमंत्री का विजन है इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने की है। सही मायने में उसके लिए यह बजट है। ज्योतिसर विकसित होने से यह एक अजूबा होगा, जिसमें एक साथ इतनी तकनीक देखने को मिलेगी। धर्मनगरी को इतनी बड़ी सौगात देने के लिए वे मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार प्रकट करते हैं।