फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Buckwheat samples were filled by raiding shops

Kurukshetra News: दुकानों पर छापामारी कर कुट्टू के सैंपल भरे

Fri, 24 Mar 2023 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Fri, 24 Mar 2023 02:26 AM IST
विज्ञापन
Buckwheat samples were filled by raiding shops
कुरुक्षेत्र। नवरात्र के पहले दिन कुट्टू का आटा खाने से कुछ लोग बीमार हुए तो मुख्यमंत्री उड़नदस्ता सक्रिय हो गया। वीरवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता अंबाला की टीम ने जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी (एफएसओ) के साथ मिलकर शहर में एक विशेष अभियान चलाया। टीम ने शाम पांच बजे कुट्टू का आटा बेचने वाले शहर की चार बड़ी किराना दुकानों का निरीक्षण करके कुट्टू के आटे के सैंपल लिए।
विज्ञापन

टीम की इस कार्रवाई से किराना दुकानदारों में हड़कंप मच गया। छापामारी भनक लगते ही कई किराना दुकानदार अपनी दुकान बंद करके फरार हो गए तो कई शटर नीचे करके आस पड़ोस में बैठकर टीम के जाने का इंतजार करने लगे। शहर में करीब दो घंटे तक टीम ने छापामारी करके सैंपल लिए। इन सैंपल को गुणवत्ता की जांच के लिए चंडीगढ़ लैब भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक इस टीम ने पिपली रोड पर सेक्टर-सात की मार्केट से एक किराने की दुकान का निरीक्षण किया। इस दुकान से टीम ने दुकानदार की मौजूदगी में कुट्टू आटे का एक सैंपल लिया। इसके बाद टीम की कार्रवाई केडीबी रोड पर दिव्य आश्रम वाली गली में हुई। इस गली में स्थित किराने की दुकान से भी टीम ने कुट्टू आटे का एक ही सैंपल लिया। इससे पहले टीम ने सेक्टर-पांच में कार्रवाई को अंजाम दिया था।
विज्ञापन


बाक्स
सेक्टर-पांच में दो दुकानों से लिए सैंपल
---------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

इस टीम ने सेक्टर-पांच गांव देवीदासपुरा से अपने अभियान की शुरुआत की। यहां से टीम ने शिव मंदिर के नजदीक से दो किराने की दुकानों पर छापामारी की। दोनों दुकानें एक-दूसरे से कुछ ही दूरी पर स्थित हैं। टीम ने दोनों दुकानदारों की मौजूदगी में उनकी दुकानों से कुट्टू के आटे के एक-एक सैंपल लिए।

बाक्स
जांच के लिए चंडीगढ़ लैब भेजे जाएंगे सैंपल
-------------------------------------------------
एफएसओ डॉ. संदीप कादियान ने बताया कि नवरात्र के पहले सोनीपत में कुटू का आटा खाने से कई लोग बीमार हो गए थे। इसी को ध्यान में रखते हुए कुरुक्षेत्र में गुप्त सूचना पर किराना दुकानों पर छापामारी की गई। शहर की चार अलग-अलग किराना दुकानों से कुट्टू के आटे का एक-एक सैंपल लिया गया है। इन सैंपल को गुणवत्ता जांच के लिए खाद्य सुरक्षा लैब चंडीगढ़ भिजवाया जाएगा। अगर जांच में सैंपल की गुणवत्ता सही नहीं पाई गई तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed