फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   B.Sc Non Medical team defeated B.Sc Computer by a margin of 10-6.

Kurukshetra News: बीएससी नॉन मेडिकल की टीम ने बीएससी कंप्यूटर को 10-6 के अंतर से हराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2024 06:16 AM IST
विज्ञापन
B.Sc Non Medical team defeated B.Sc Computer by a margin of 10-6.
कुरुक्षेत्र। प्रतियोगिता का उद्घाटन करने के दौरान प्राचार्य प्रो. रीटा दलाल सहित अन्य। संवाद
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज के शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से अंतर विभागीय बाॅस्केटबाॅल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन प्राचार्य प्रो. रीटा दलाल ने किया। प्रतियोगिता में साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स एवं बीटीएम सहित अन्य विभागों की टीमों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शारीरिक शिक्षा विभाग की प्रो. संतोष दहिया ने बताया कि पुरुष वर्ग बाॅस्केटबॉल प्रतियोगिता में बीएससी नॉन मेडिकल की टीम ने बीएससी कंप्यूटर को 10-6 के अंतर से हराया और बीए ऑनर्स ने बीकॉम की टीम को 16-0 से मात दी, जबकि बीए ने बीए ऑनर्स के खिलाड़ियों को 30-15 के अंतर से और बीएससी के छात्रों को 32-14 के अंतर से हराकर प्रतियोगिता पर अपना कब्जा कर लिया। महिला वर्ग बाॅस्केटबॉल प्रतियोगिता में अहिल्याबाई ने 10-4 के अंतर से लक्ष्मीबाई ग्रुप को हराकर पहला स्थान हासिल किया। प्रो. रीटा ने खिलाड़ियों को हमेशा खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। खेल खेलने से व्यक्ति का सर्वांगीण विकास होता है इसलिए हर विद्यार्थी को कुछ समय जरूर खेलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed