फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Brother who came to tie Rakhi died due to drowning in the canal, Kurukshetra

राखी बंधवाने आए भाई की नहर में डूबने से मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 02:48 AM IST
विज्ञापन
Brother who came to tie Rakhi died due to drowning in the canal, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिहोवा। गुहला-चीका रोड पर गांव मोहनपुर अड्डे के निकट नहर में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त लखविंद्र सिंह (48) वासी ककेड़ी (कैथल) के रूप में हुई। लखविंद्र सिंह रक्षाबंधन के पर्व पर अपनी बहन के घर राखी बंधवाने आया था। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर इत्तेफाकिया रपट दर्ज करके पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
थाना सदर पिहोवा में तैनात जांच अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस को मोहनपुर बस अड्डे से गुजर रही नहर में एक व्यक्ति के डूबने की सूचना मिली थी। मौके पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक की शिनाख्त कराई। मृतक की पहचान लखविंद्र सिंह के रूप में हुई। लखविंद्र सिंह रक्षाबंधन के पर्व पर अपनी बहन के घर गांव मोहनपुर आया था।
विज्ञापन

अगले दिन वह नहर में नहाने के लिए गया था। यहां अचानक उसका पांव फिसल गया और वह नहर में गिर गया। इससे उसकी नहर में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने उसके जीजा के बयान पर इत्तेफाकिया रपट दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed